Silver Return is More Than Gold : चांदी की चमक के आगे इस समय सोना भी फीका पड़ रहा है। जिस गति से चांदी की कीमत बढ़ रही है, उससे लगता है कि कहीं यह रिटर्न के मामले में सोने को भी पीछे न छोड़ दे। चांदी की गति अगर ऐसी ही रहती है तो यह 1 साल में ही 1 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर जाएगी। ऐसे में हो सकता है कि यह सोने के मुकाबले ज्यादा भरोसे वाली धातु बन जाए।
इस महीने अभी तक चांदी ने दिया दोगुना रिटर्न
मई महीने में अभी तक रिटर्न के मामले में चांदी ने सोने को पीछे छोड़ दिया है। मई के इन शुरुआती 16 दिनों में चांदी ने 7.5 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि 24 कैरेट के सोने का रिटर्न सिर्फ 3.5 फीसदी रहा है। 1 मई को चांदी की कीमत 83 हजार रुपये प्रति किलो थी। आज 16 मई को यह 89,100 रुपये प्रति किलो हो गई है। ऐसे में चांदी ने इन 16 दिनों में 6100 रुपये का रिटर्न दिया है जो 7.3 फीसदी रहा। वहीं 1 मई को 24 कैरेट सोने की कीमत 71,510 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। आज यह 2510 रुपये बढ़कर 74,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इन 16 दिनों में 24 कैरेट के सोने का रिटर्न मात्र 3.5 फीसदी रहा। ऐसे में देखा जाए तो इन 16 दिनों में चांदी ने सोने के मुकाबले दोगुने से ज्यादा रिटर्न दिया है।
पिछले कुछ समय में चांदी ने सोने से ज्यादा रिटर्न दिया है।
अप्रैल में भी पीछे रह गया था सोना
चांदी से मिला रिटर्न सिर्फ मई में ही नहीं बढ़ा है। पिछले महीने अप्रैल में भी चांदी ने सोने को पीछे छोड़ दिया था। अप्रैल में 22 कैरेट के सोने ने 4.64 फीसदी रिटर्न दिया था। वहीं चांदी ने सोने से कहीं ज्यादा यानी 6.23 फीसदी रिटर्न दिया था। यह स्थिति तब है जब अप्रैल में सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। इसके बाद सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी रहा। हालांकि अक्षय तृतीया वाले दिन जरूर इसमें भारी वृद्धि हुई थी, लेकिन उसके बाद फिर से इसमें गिरावट देखी गई। लेकिन पिछले एक-दो दिन में सोने की कीमत ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।
…तो 1 लाख रुपये हो जाएगी कीमत
एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर चांदी की कीमत में वृद्धि इसी तरह होती रही तो यह 1 साल में 1 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि पिछले कुछ सालों में चांदी एक कीमती धातु की तुलना में इंडस्ट्रियल धातु के रूप में काफी आगे बढ़ी है। अभी चीन की अर्थव्यवस्था थोड़ी गड़बड़ है। जैसे ही इसमें सुधार होता है, चांदी की कीमत और तेजी से बढ़ जाएगी क्योंकि चीन इंडस्ट्री में चांदी का इस्तेमाल काफी करता है।
यह भी पढ़ें : जल्दी ही 2 लाख पार पहुंच जाएगा सोना, जानें- क्या कहता है ट्रेंड
यह भी पढ़ें : 5 साल में दो गुनी हो जाएगी सोने की कीमत! जानें- क्या कहता है ट्रेंड
कब खरीदना रहेगा सही
एक्सपर्ट बताते हैं कि अभी चांदी की कीमत में और गिरावट आ सकती है। दरअसल, अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। ऐसे में चीन अपना सामान शायद ही अमेरिका भेजे। अगर भेजेगा भी तो उसे काफी टैक्स देना होगा। इसका असर चीन की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। चीन की अर्थव्यवस्था को सुधरने में कुछ समय लग सकता है। जब तक संभव है कि चांदी की कीमत और कम हो जाए और यह 80 हजार रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच जाए। ऐसे में बेहतर होगा कि चांदी खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार कर लिया जाए। वहीं अगर आप इसे अभी भी खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 hr ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
7 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
8 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
10 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
12 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
12 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines