Gorakhpur to Shamli Greenfield Expressway: उत्तर प्रदेश लगातार विकास के नई राह पर चलता दिख रहा है। सरकार प्रदेश के एक्सप्रेसवे के नेटवर्क को बढ़ाने में लगी हुई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक, आप राज्य में कई जरूरी विकास देख सकते हैं। इसके साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट पर भी लगातार काम चल रहा है। फिलहाल सरकार एक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रही है, जो पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा। हम गोरखपुर से शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की बात कर रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
700 किलोमीटर फैला होगा एक्सप्रेसवे
रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि ये एक्सप्रेसवे लगभग 700 किलोमीटर तक फैला होगा। इसके साथ ही पूरा होने के बाद यह प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे बन जाएगा। जानकारी मिली है कि इस साल के अंत तक इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे गोरखपुर और शामली के बीच यात्रा करने वाले लोग केवल आधे समय में इसे पूरा कर लेंगे, यानी 15 घंटे का सफर केवल 8 घंटे में पूरा हो जाएगा।
Expressway Project
22 जिलों से होगी कनेक्टिविटी
ये एक्सप्रेसवे अयोध्या, लखनऊ, बस्ती, बरेली, मेरठ और सहारनपुर समेत 22 जिलों से होकर गुजरेगा। इसका मतलब है कि इस एक्सप्रेसवे से बड़ी आबादी वाले शहरों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रहा है, जो मार्ग और डिजाइन को प्रदर्शित करेगा।
35,000 करोड़ रुपये की लागत
इस एक्सप्रेसवे में आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरह एक रनवे भी होगा, जिससे इमरजेंसी प्लेन लैंडिंग की जा सकेगी। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 35,000 करोड़ रुपये है। ये एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा। यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार के उद्देश्य को दर्शाता है, जो प्रदेश में रहने वालों के लिए सुगम, तेज और अधिक कुशल परिवहन का रास्ता तैयार करना चाहती है।
यह भी पढ़ें- Good News: अब इन लोगों को नहीं देना Toll Tax, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
44 mins agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
1 hr agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
15 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
16 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
17 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
19 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
20 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
21 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
23 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines