Major Change in Rules: मीडिया रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि आज यानी 1 नवंबर से भारतीयों को कई वित्तीय बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें डॉमेस्टिक मनी ट्रांसफर के लिए RBI के नए रूल, क्रेडिट कार्ड में बदलाव और LPG सिलेंडर की कीमतों को लेकर अपडेट शामिल है। यहां हम इन सभी बदलावों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
RBI का नया DMT नियम
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक नए डॉमेस्टिक मनी ट्रांसफर (DMT) फ्रेमवर्क की घोषणा की है, जो 1 नवंबर से लागू होगा। इन नियमों का पालन करने यूजर्स की सुरक्षा और बढ़ाई जा सकती है। जुलाई 2024 के अपने सर्कुलर में RBI ने लिखा, ‘बैंकिंग आउटलेट की उपलब्धता, फंड ट्रांसफर के लिए पेमेंट सिस्टम में विकास और KYC की जरूरतों को पूरा करने में आसानी के लिए ये बदलाव किए जा रहे हैं। अब यूजर के पास फंड ट्रांसफर के लिए कई डिजिटल ऑप्शन होंगे। हाल ही में मौजूदा फ्रेमवर्क में दी जाने वाली सर्विस की समीक्षा की गई।
क्रेडिट कार्ड
इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक की सबसिडरी कंपनी एसबीआई कार्ड के लिए भी नए बदलाव लाए जा रहे हैं, जिसके तहत अनसिक्योर्ड एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर शुल्क बढ़ाकर 3.75% प्रति माह हो जाएगा। साथ ही, यदि बिलिंग अवधि में यूटिलिटी पेमेंट की कुल राशि 50,000 रुपये से अधिक है, तो 1% शुल्क लगाया जाएगा। हालांकि, यह नियम 1 दिसंबर, 2024 से लागू होगा।
वहीं ICICI बैंक ने अपने फी फ्रेमवर्क और क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्रोग्राम में बदलाव किए हैं, जिससे बीमा, किराने की खरीदारी, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, फ्यूल सरचार्ज और यहां तक कि लेट पेमेंट फी जैसी सेवाएं प्रभावित होंगी।
Credit Card
इंडियन बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में केवल 30 नवंबर, 2024 तक ही निवेश किया जा सकता है क्योंकि यह अंतिम तिथि है।इंड सुपर 300 डेज पर आम जनता के लिए ब्याज दरें 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.55% और सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.80% हैं।
एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग
भारतीय रेलवे ने बताया है कि वह एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए मौजूदा समय सीमा को कम कर देगा, जिसके तहत यात्री अब 120 दिनों के बजाय केवल 60 दिन पहले ही टिकट बुक कर सकेंगे।यह नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा, लेकिन इससे उन यात्रियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जिन्होंने पहले ही टिकट बुक करा ली हैं।
LPG और ट्राई के नियम
ट्राई ने स्पैम और स्कैम कॉल को रोकने के लिए नए नियमों बनाए हैं, जिसके तहत टेलीकॉम कंपनियां मैसेज ट्रेसेब्लिटी शुरू करेंगी। इसके अलावा ट्रांजैक्शन और प्रमोशनल मैसेज की निगरानी और ट्रैकिंग की जाएगी। ट्रेसेब्लिटी स्टैंडर्ड पूरा न करने वाले सभी मैसेज को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही 1 नवंबर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव किया जा सकता है, जिसका असर घरेलू और कमर्शियल दोनो कंज्यूमर पर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें – टाटा ट्रस्ट में होने वाला है बदलाव! नोएल टाटा ने बनाया बड़ा प्लान
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines