666 Days FD Special Scheme Interest Rate: अगर आप बिना किसी जोखिम के अपनी जमा पूंजी पर सुरक्षित और तय रिटर्न पाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा से ही एक बेहतरीन विकल्प रहा है. आजकल कई बैंक अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल एफडी स्कीम्स पर जबरदस्त ब्याज दे रहे हैं.
अगर आप भी एफडी में निवेश का मन बना रहे हैं, तो उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) की 666 दिनों वाली स्पेशल एफडी आपके लिए काफीायदेमंद साबित हो सकती है.
New FD Rules 2026: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं एफडी के नियम! जानें RBI के 3 बड़े बदलाव
666 दिनों की FD: 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की इस स्पेशल एफडी स्कीम में आम नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) दोनों के लिए शानदार ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं. वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizens) को सबसे ज्यादा 8.25% सालाना ब्याज दर दी जा रही है. वहीं आम नागरिक (General Public) को इस स्कीम में 8.10% का सालाना ब्याज मिल रहा है. बता दें कि यह ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू हैं.
5 लाख के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?
आइए गणित के जरिए समझते हैं कि 666 दिनों (लगभग 1 साल 10 महीने) के लिए 5 लाख रुपये जमा करने पर कितनी कमाई होगी:
वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए:
निवेश राशि: 500,000 रुपये
ब्याज दर: 8.25%
कुल ब्याज (कमाई): 80338 रुपये
मैच्योरिटी अमाउंट: 580,338 रुपये
सामान्य नागरिकों के लिए:
निवेश राशि: 500,000 रुपये
ब्याज दर: 8.10%
कुल ब्याज (कमाई): 78784 रुपये
मैच्योरिटी अमाउंट: 578,784 रुपये
यानी वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में सीधे तौर पर 1554 रुपये का अतिरिक्त फायदा हो रहा है.
निवेश करने से पहले इन 2 बातों का रखें ध्यान
किसी भी बैंक की एफडी में पैसा लगाने से पहले केवल ऊंची ब्याज दरों को देखकर फैसला न लें, बल्कि इन बातों पर भी गौर करें:
टैक्स (TDS) के नियम: एफडी से होने वाली ब्याज आय पूरी तरह टैक्स फ्री नहीं होती. इनकम टैक्स नियमों के अनुसार तय सीमा से अधिक ब्याज होने पर बैंक TDS (Tax Deducted at Source) काटते हैं. इससे आपका अंतिम रिटर्न थोड़ा कम हो सकता है.
बैंक की स्थिति और शर्तें: केवल ज्यादा ब्याज देखकर ही निवेश न करें. निवेश करने से पहले बैंक की वित्तीय स्थिति, समय से पहले पैसे निकालने (Premature Withdrawal) की शर्तें और डिपॉजिट इंश्योरेंस (DICGC Cover) की सीमा की पूरी जांच-पड़ताल जरूर कर लें.
संबंधित खबरें
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
2 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
4 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
19 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
19 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
22 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
23 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
1 day agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines