Airline ticket fraud: ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, छोटी सी लापरवाही से साइबर क्रिमिनल अकाउंट से पैसे खाली कर देते हैं। छुट्टियों के समय में घूमने के लिए एयरलाइन्स टिकट की डिमांड बढ़ जाती है, ऐसे में फ्रॉड गैंग के लोग एक्टिव हो जाते हैं। इंटरपोल की तरफ से भी इस तरह के बढ़ते घोटाले और फ्रॉड से बचने के लिए चेतावनी जारी की है। कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखकर आप इस फ्रॉड से बच सकते हैं।
टिकट बुकिंग के लिए जल्दबाजी, ऑफर खत्म होने का डर
आपके सामने ऐसे ऑफर आएंगे, जिसमें यह दावा किया जाएगा कि इस ऑफर का वक्त बेहद कम है। टिकट बुकिंग के दौरान आप को इस बात का डर दिखाया जाए पेमेंट जल्दी करें वरना ऑफर खत्म हो जाएगा तो आपको सावधान होना चाहिए। थोड़ी और जांच पड़ताल के बाद ही अगला कदम उठाना चाहिए।
वेबसाइट पर स्पष्ट जानकारी का ना होना
अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं, या आपके पास ऑनलाइन टिकट बुक करने का कोई ऑफर है तो उस वेबसाइट की पूरी जानकारी पढ़ें। अगर वह वैध लगती है, जानकारी सही दी गई है तो ही आप टिकट बुक करें। इतना ही नहीं, कस्टमर केयर के नंबर की भी जांच करें। संभव हो तो प्रसिद्द वेबसाइट के जरिए ही टिकट की बुकिंग करें।
ट्रांजैक्शन पेज पर अगर HTTPS नहीं है तो…
अगर पेमेंट करने वाले पेज का यूआरएल HTTPS से शुरू नहीं होता है तो आपको पेमेंट करने से बचना चाहिए। HTTPS आपके पेमेंट की जानकारी की और प्रक्रिया की गारंटी देता है। इसका उपयोग ना करना, एक फ्रॉड हो सकता है।
भयंकर छूट और बड़ा ऑफर
अगर आपको टिकट के दाम में बड़ी छूट मिल रही है, या बड़े ऑफर का लालच दिया है, ऐसी स्थिति में आपको सावधान हो जाना चाहिए। अक्सर धोखेबाजी करने वाले लोग ग्राहकों को फंसाने के लिए ऐसे तरीके अपनाते हैं।
वेबसाइट या ऐप पर नियम एवं शर्तें स्पष्ट नहीं हैं तो…
अगर आप किसी वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक कर रहे हैं तो उनके नियम व शर्तों को ठीक से पढ़ें। अगर वह स्पष्ट नहीं हैं या फिर उसमें कोई भ्रम है तो उसके बारे में जानकारी एकत्रित करें। अच्छा होगा कि ऐसे जगहों से आप टिकट बुक ही ना करें, जहां टिकट कैंसिल करने की शर्त आदि के बारे में जानकारी ना दी गई हो।
पेमेंट करने का तरीका
अगर टिकट बुक करने पर ऑनलाइन एजेंट या वेबसाइट पर आपको पेमेंट करने का नया और एक ही ऑप्शन मिल रहा हो तो आपको सावधान होने की जरूरत है, खास तौर बैंक से बैंक ट्रांसफर मामले में ! अधिकतर प्रतिष्ठित वेबसाइट प्रसिद्द पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करती हैं।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
12 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
13 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
14 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
14 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
15 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
20 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
21 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines