मुंबई: भारत के सबसे बड़े डिजिटल सेवा प्रदाता जियो (Jio) ने सोमवार को 700MHz, 800MHz, 1800MHz, 3300MHz और 26GHz कई बैंड में स्पेक्ट्रम अधिग्रहण (5G Network) किए। यह स्पेक्ट्रम उसने दूरसंचार विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित नीलामी में अधिग्रहित किए हैं।
जियो के अनुसार इस स्पेक्ट्रम का उपयोग करने के अधिकार के अधिग्रहण से वह दुनिया का सबसे एडवांस 5G नेटवर्क दे सकेगा। इसके अलावा वायरलेस में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी में भारत के वैश्विक नेतृत्व को और मजबूत करेगा। जियो का 5G नेटवर्क अगली पीढ़ी को डिजिटल समाधान देने में सक्षम करेगा। यह भारत के एआई-संचालित अभियान को को 5 प्लस ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में गति प्रदान करेगा।
और पढ़िए – Gold Price Update: ₹ 4500 सस्ता हुआ सोना, फटाफट करें खरीदारी वरना पड़ेगा पछताना !
कई विश्व रिकॉर्ड बनाए
गौरतलब है कि सिर्फ छह साल पहले लॉन्च हुए जियो ने अपने रोल आउट के दौरान कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। जियो सबसे कम समय में सबसे बड़ा 4G नेटवर्क प्रदान करता है। इसके अलावा उच्चतम गुणवत्ता, सबसे सस्ती डिजिटल सेवाएं प्रदान करता है। जियो के पास 400 मिलियन से अधिक वफादार और प्रसन्न ग्राहक मौजूद हैं। अब जियो अपनी 5G सेवाओं के साथ अपनी सेवाओं को ओर आगे बढ़ाएगा।
भारतीय व्यवसायों को लाभ
जियो के मुताबिक वह भविष्य की तकनीकों को अपनाने और उन्हें अनलॉक करने में सबसे आगे रहा है। जियो में भारत, भारतीयों और भारतीय व्यवसायों को लाभ पहुंचाने की पूरी क्षमता है। भारत जब 5G युग में प्रवेश कर रहा है तो जियो ने अपनी दूरदर्शी प्रतिबद्धता फिर दिखाई है। जियो 5G यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक भारतीय को इसका उपयोग मिल सके। लोगों को दुनिया में कहीं भी सबसे परिवर्तनकारी डिजिटल सेवाएं और प्लेटफॉर्म पेश किया जा सके।
दुनिया में शक्ति बन जाएगा
जियो का 5G समाधान भारत में, भारतीयों द्वारा और प्रत्येक भारतीय की आवश्यकता के अनुरूप बनाया गया है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा कि “हमने हमेशा माना है कि सफलता प्रौद्योगिकियों की शक्ति को अपनाने पर भारत दुनिया में एक प्रमुख आर्थिक शक्ति बन जाएगा”। उन्होंने कहा कि इसी दृष्टि और दृढ़ विश्वास ने जियो को जन्म दिया है। जियो के 4G रोलआउट की गति, पैमाना और सामाजिक प्रभाव दुनिया में कहीं भी बेजोड़ है। अब एक बड़ी महत्वाकांक्षा और मजबूत संकल्प के साथ जियो 5G युग में भारत के मार्च का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।
यह भी जानें
जियो प्लेफार्म लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड ने 4G LTE तकनीक के साथ एक विश्वस्तरीय ऑल-आईपी डेटा मजबूत फ्यूचर प्रूफ नेटवर्क बनाया है। अब वह बिना विरासत के बुनियादी ढांचे और स्वदेशी 5G स्टैक के साथ तैयार है। यह एकमात्र नेटवर्क है जिसने शुरू से ही एक मोबाइल वीडियो नेटवर्क के रूप में कल्पना की थी।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
2 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
2 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
15 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
15 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines