Investment Tips During Share Market Fall : लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के प्रदर्शन का असर शेयर मार्केट पर भी दिखाई दिया है। कल जब लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आया था तो मार्केट 12 फीसदी तक गिर गई थी और निवेशकों को 31 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि आज सुबह मार्केट की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। वहीं सरकार किसी की भी बने, मार्केट में अभी कुछ समय उथल-पुथल रहेगी। ऐसे में एक्सपर्ट शेयर मार्केट में निवेश को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें।
1. जल्दबाजी में न लें फैसला
अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और आपको पैसा डूब रहा है या डूब गया है तो जल्दबाजी में कोई ऐसा फैसला न लें जिससे बची हुई रकम भी डूब जाए। ऐसे में बेहतर होगा कि अपने पोर्टफोलिया को डाइवर्सिफाई करें। अगर किसी बड़ी कंपनी के शेयर ने पिछले 2-3 साल में अच्छा रिटर्न दिया और अब वह गिर गया है तो चिंता न करें। आने वाले कुछ दिनों में इसकी भरपाई हो जाएगी।
Share Market
2. इन कंपनी के शेयरों को बढ़ाएं
अपने पोर्टफोलियों में फार्मा, ईवी, एग्रोकैमिकल आदि कंपनी के शेयरों को शामिल करें। इन सेक्टर के शेयरों में आने वाले दिनों में तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं एआई और चिप से जुड़ी कंपनियों के शेयरों को भी अपने पोर्टफोलियों में शामिल करें। ये सेक्टर ऐसे हैं जिनसे मिली ग्रोथ आपके अब के नुकसान की भरपाई बहुत जल्दी कर देंगे।
3. कुछ देर इंतजार करें
कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि बेहतर होगा कि अभी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग से बचें और नई सरकार के गठन का इंतजार करें। इस समय जिसकी भी सरकार बनेगी, वह गठजोड़ वाली होगी। ऐसे में मार्केट को कितन स्थिरता मिलेगी, यह आने वाले 6 महीने ही बताएंगे। अगर आप नए निवेशक हैं तो बेहतर होगा कि अभी 6 महीने तक किसी भी कंपनी के शेयर न खरीदें।
4. …तो नुकसान झेलने को भी तैयार रहें
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपने शेयर मार्केट से पिछले 3-4 सालों में 4 से 5 गुना तक कमाई की है और अभी शेयर मार्केट गिरने से 20 से 30 फीसदी का नुकसान हो भी गया है तो इस नुकसान को झेलने के लिए तैयार भी रहें। इसे एक बिजनेस की तरह ले सकते हैं जिसमें नुकसान भी होता है और फायदा भी।
यह भी पढ़ें : Stock Market Crash : मुकेश अंबानी नहीं, इस शख्स को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान, एक ही दिन में डूब गए 3 लाख करोड़ रुपये
5. यहां कर सकते हैं निवेश
अगर आपको लगता है कि अभी मार्केट में निवेश करना बेहद जोखिमभरा है, तो निवेश के दूसरे विकल्प पर भी बात कर सकते हैं। बेहतर होगा कि SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ा दें। वहीं आप अपने पोर्टफोलियो में सोना या चांदी में भी शामिल कर सकते हैं। साथ ही फिक्स्ड रिटर्न के लिए FD में निवेश कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Stock Market Crash: डूब गए 45 लाख करोड़ रुपये! चुनाव नतीजों से शेयर बाजार भारी गिरावट में बंद
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
7 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
10 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
11 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
12 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
13 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
14 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
16 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
17 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines