GST Rate Cut Off: केन्द्र सरकार GST रेट पर लोगों को बड़ी राहत देने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 लीटर की पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बोतलों, साइकिलों और एक्सरसाइज नोटबुक पर जीएसटी दरों को 18 से घटाकर 5 % किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ महंगे प्रोडक्ट जैसे हाई एंड वॉच और जूतों पर जीएसटी रेट को 18% से बढ़ाकर 28% करने पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी को तर्कसंगत बनाने के लिए ये फैसला लिया गया है।
इस बदलाव से सरकार को 22000 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा। बता दें कि एक्सरसाइज नोटबुक पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं 20 लीटर और उससे अधिक के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया जा सकता है। इसके अलावा 10000 रुपये से कम कीमत वाली साइकिलों पर भी जीएसटी को 5 % कर दिया गया है।
इन प्रोडक्ट घट सकता है GST रेट
GoM ने जानकारी दी है कि वे 20 लीटर या उससे ज्यादा के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की जीएसटी को घटाकर 5% किया जा सकता है। इसके अलावा 10000 रुपये से कम की साइकिल और एक्सरसाइज नोटबुक पर भी रेट को कम करने का प्रस्ताव रखा गया है। इन प्रोडक्ट पर GST को 12% से 5% तक कम हो सकता है।
GST
यह भी पढ़ें – Success Story: 200 रुपये से कैसे बनाया 10 करोड़ का वेंचर, जानिए 22 साल के सूर्य वर्षण की कहानी
लग्जरी वॉच पर बढ़ेगा जीएसटी रेट
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम करने वाली GoM टीम ने बताया कि कुछ लग्जरी रिस्ट वॉच और जूतों पर रेट को बढ़ाया जा सकता है। इसमें 15000 रुपये से अधिक कीमत वाले जूते और 25000 रुपये से अधिक कीमत वाली घड़ियां शामिल होंगी। बता दें कि इन प्रोडक्ट पर 18% का GST लगता है, जिसे 28% करने का प्रस्ताव रखा गया है।
100 से अधिक चीजों पर बदलेगा रेट
GST रेट को तर्कसंगत बनाने के प्रयास में लगें GoM ने अपनी पिछली मीटिंग में 100 से ज्यादा चीजों पर GST रेट में बदलाव करने पर चर्चा की थी। इसमें आम आदमी को ध्यान में रखते हुए रेट को 12% से 5% करने पर विचार रखा गया। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट जैसे हेयर ड्रायर, हेयर कर्लर और ब्यूटी प्रोडक्ट को 18% से 28 प्रतिशत के स्लैब में वापस लाने का फैसला किया गया है।
GoM के 6 मंत्रियों के समूह में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, राजस्थान के स्वास्थ्य सेवा मंत्री गजेंद्र सिंह, कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्ण बायर गौड़ा और केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल को भी शामिल किया गया है।
संबंधित खबरें
'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
1 hr ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
1 hr ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
3 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
5 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
19 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
20 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
21 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines