---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Lok Sabha Result 2024 : मोदी सरकार को रिजल्ट से पहले मिलीं 5 गुड न्यूज, फायदा आपको ही होगा

5 Good News For BJP Before Lok Sabha Result 2024 : लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले मोदी सरकार को राजनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर कई गुड न्यूज मिली हैं। इनमें एग्जिट पोल के आंकड़ों से लेकर देश का खजाना भरने तक शामिल हैं। वहीं इन न्यूज का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से असर आम लोगों पर ही होगा।

---खबर नीचे जारी है---

5 Good News For Modi Government Before Lok Sabha Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के सभी सात चरण पूरे हो चुके हैं और लोगों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि रिजल्ट आने में अभी दो दिन बाकी हैं। इससे पहले ही मोदी सरकार के लिए एक नहीं बल्कि 5 गुड न्यूज सामने आई हैं। इनमें एग्जिट पोल से लेकर सरकारी खजाना भरने तक शामिल हैं। सरकार की इन गुड न्यूज का फायदा कहीं न कहीं आपको ही होगा।

पहली गुड न्यूज : एग्जिट पोल में 400 पार

कल यानी 1 जून को आए एग्जिट पोल के नतीजों से बीजेपी गदगद दिखाई दे रही है। चुनाव से पहले ही बीजेपी का नारा था- अबकी बार 400 पार…। काफी हद तक एग्जिट पोल में बीजेपी का यह नारा सच होता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि फाइनल रिजल्ट 4 जून को आएगा और असली सीटों के बारे में तभी पता चलेगा। लेकिन एग्जिट पोल में जिस तरह NDA को सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं, उसे बीजेपी के लिए पहली गुड न्यूज कहा जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

दूसरी गुड न्यूज : GST से भरा खजाना

मई महीने में सरकार को जबरदस्त GST कलेक्शन मिला है। आंकड़ों के मुताबिक यह रेवेन्यू 1.73 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। पिछले साल की तुलना में यह 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। इस कलेक्शन से सरकार का खजाना भर गया है। इससे अप्रैल में GST कलेक्शन 2.10 लाख करोड़ रुपये के पार और मार्च में 1.78 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था। वहीं चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक ग्रॉस GST रेवेन्यू कलेक्शन 3.83 करोड़ रुपये रहा।

Modi Gov

Modi Gov

---खबर नीचे जारी है---

तीसरी गुड न्यूज : ब्रिटेन से आया 100 टन सोना

सरकार को तीसरी गुड न्यूज है कि ब्रिटेन से 100 टन सोना भारत वापस आ गया है। इस सोने को रिजर्व बैंक ने अपने भंडार में किया है। साल 1991 में विदेशी मुद्रा संकट से निपटने के लिए भारत सरकार ने 1991 में यह सोना ब्रिटेन के पास गिरवी रखा था। 1991 के बाद यह पहली बार है जब इतना सोना वापस मंगवाया गया है। इस सोने के आने से देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत होगी। साथ ही दूसरे देशों और वित्तीय संस्थाओं का भी देश की आर्थिक स्थिति पर भरोसा बढ़ेगा।

चौथी गुड न्यूज : डूबा हुआ 10 लाख करोड़ का कर्ज वसूला

सरकार ने बताया है कि उसने पिछले 9 साल में बैंकों का डूबा हुआ 10 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज वसूला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि साल 2014 से 2023 के बीच 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज वसूला गया है। वित्त मंत्री के मुताबिक प्रवर्तन मंत्रालय (ED) ने बैंक धोखाधड़ी के करीब 1100 मामलों की जांच की। इनमें करीब 65 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। वहीं सार्वजनिक बैंकों को 15,183 करोड़ रुपये की संपत्ति वापस की गई। इतनी रकम वापस बैंकों में आना भी मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर है।

---खबर नीचे जारी है---
Modi Gov

Modi Gov

यह भी पढ़ें : सरकार ने 9 साल में डूबा हुआ 10 लाख करोड़ का कर्ज वसूला, वित्त मंत्री ने दी जानकारी, जानें- क्या होता है NPA

---खबर नीचे जारी है---

पांचवीं गुड न्यूज : तेज रफ्तार से भागी GDP

सरकार के लिए पांचवी गुड न्यूज GDP से मिली है। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में देश की जीडीपी ग्रोथ दर तेज रफ्तार से भागी है। आंकड़ों के अनुसार चौथी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ दर 7.8 फीसदी रही, जो अनुमान से बहुत ज्यादा है। हालांकि पिछली यानी तीसरी तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ दर 8.4 फीसदी थी, लेकिन पूरे वित्त वर्ष में ग्रोथ दर काफी तेज रही है। जीडीपी की यह ग्रोथ दर बताती है कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है।

यह भी पढ़ें : India GDP : चौथी तिमाही में जीडीपी की रॉकेट सी रफ्तार, 7.8 फीसदी रही ग्रोथ दर, चीन को पीछे छोड़ा

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 02, 2024 12:30 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola