Mutual Fund की 5 स्मॉलकैप स्कीम ने दिया बंपर रिटर्न, 10 साल में 10 गुना तक बढ़ गई रकम

5 Best Small Cap Mutual Fund : म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदे का सौदा माना जाता है। कारण है कि इसमें रिटर्न काफी अच्छा मिल जाता है। कई ऐसे स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड हैं जिन्होंने बीते 10 सालों में निवेश की गई रकम को कई गुना बढ़ा दिया है। म्यूचुअल फंड में अच्छे रिटर्न के लिए एक्सपर्ट लॉन्ग टर्म निवेश की सलाह देते हैं।

Small Cap Mutual Fund

Small Cap Mutual Fund अच्छा रिटर्न दे देते हैं।

विज्ञापन

5 Best Small Cap Mutual Fund Give 10 Times Return In 10 Year : अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश का प्लान बना रहे हैं तो म्यूचुअल फंड की स्मॉलकैप स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इनकी खासियत है कि इन्होंने 10 साल में निवेश की गई रकम को 10 गुना तक बढ़ा दिया है। इन म्यूचुअल फंड ने 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। अगर आपको स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड में निवेश करके अच्छा रिटर्न चाहिए तो इनमें कम से कम 5 साल के लिए निवेश करें।

क्या होते हैं स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड

ये वे म्यूचुअल फंड होते हैं जो ऐसी कंपनियों में निवेश करते हैं जिनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 5 हजार करोड़ रुपये से कम होता है। यह इक्विटी म्यूचुअल फंड की एक सब कैटेगरी है। इनका प्रदर्शन शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव से प्रभावित होता है।

विज्ञापन
Small Cap Mutual Fund

Small Cap Mutual Fund अच्छा रिटर्न दे देते हैं।

ये हैं 5 बेस्ट स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड

1. Nippon India Small Cap Fund

इस म्यूचुअल फंड ने 10 सालों में कुल 945 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी कह सकते हैं कि इसने आपकी रकम को करीब 10 गुना कर दिया। अगर आपने इसमें 10 साल पहले एक मुश्त 10 लाख रुपये निवेश किए होते तो आज वह रकम करीब 1 करोड़ रुपये होती। वहीं 5 साल की बात करें तो इतने समय में इसने 300 फीसदी से ज्यादा रिटर्न निवेशकों को दिया है।

2. SBI Small Cap Fund

इस म्यूचुअल फंड ने 10 साल में कुल 883 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने इसमें 10 साल पहले 10 लाख रुपये एक मुश्त निवेश किए होते तो ये आज करीब 88.3 लाख रुपये होते। वहीं 5 साल में इस म्यूचुअल फंड ने निवेश को तीन गुने से ज्यादा कर दिया है। इतने समय में इस फंड ने करीब 220 फीसदी का रिटर्न दिया है।

विज्ञापन

3. Kotak Small Cap Fund

निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने के मामले में यह फंड भी कम नहीं है। 10 साल में इस म्यूचुअल फंड ने 618 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने 10 साल पहले इसमें 10 लाख रुपये निवेश किए होते तो आज ये करीब 62 लाख रुपये होते। 5 साल में भी इस म्यूचुअल फंड ने 250 फीसदी का रिटर्न दिया है।

4. Quant Small Cap Fund

रिटर्न के मामले में यह म्यूचुअल फंड भी किसी से कम नहीं है। 10 साल में इस म्यूचुअल फंड ने 555 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने 10 साल पहले इसमें 10 लाख रुपये निवेश किए होते तो ये आज 55.50 लाख रुपये हो चुके होते। वहीं 5 साल में भी इस फंड ने निवेशकों को निराश नहीं किया। 5 साल में इसने 452 फीसदी का रिटर्न दिया है।

विज्ञापन

5. ICICI Prudential Small Cap Fund

10 साल में आईसीआईसीआई के इस फंड ने 428 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने 10 साल पहले इसमें 10 लाख रुपये निवेश किए होते तो वह आज 42.8 लाख रुपये होते। वहीं बात अगर 5 साल के रिटर्न की करें तो इतने समय में रकम को तीन गुने से ज्यादा कर दिया है। इस फंड ने 5 साल में 323 फीसदी का रिटर्न दिया है।

विज्ञापन

Disclaimer : म्यूचुअल फंड में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ