31st March Deadline: क्या आप भी अपने कुछ कामों को निपटाने के लिए 31 मार्च का इंतजार कर रहें हैं? अगर हां, तो इस तक रुकने की बजाए अपने कामों को पहले ही निपटा लीजिए। 31 मार्च, 2024 को वित्तीय वर्ष 2023-24 समाप्त हो जाएगा। ऐसे में कुछ काम हैं जिन्हें 31 मार्च से पहले कर लेना सभी के लिए जरूरी है। टैक्स बचाना या बैंक से संबंधित कोई काम करना या फिर किसी खास योजना में निवेश करने का सोच रहे हैं तो पहले ये जान लीजिए कि किस काम को करने के लिए 31 मार्च आखिरी तारीख है। आइए जानते हैं किन कामों को 31 मार्च से पहले करना जरूरी है और अगर नहीं करते हैं तो किस तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
SBI Amrit Kalash Scheme Deadline
भारतीय स्टेट बैंक की अमृत कलश योजना एक खास तरह की एफडी स्कीम है। इसमें सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज दर का फायदा दिया जा रहा है। अगर आप इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए 31 मार्च आखिरी तारीख है। एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार मृत कलश योजना के तहत 7.60% ब्याज दर का फायदा मिलता है।
Tax Saving Deadline
टैक्स बचत करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपके पास 31 मार्च, 2024 आखिरी मौका है। जानकारी के लिए बता दें कि 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी नई टैक्स सिस्टम के तहत आयकर आवश्यकताएं बदल गई हैं। ऐसे में अगर कर्मचारी ने अप्रैल 2023 तक कर व्यवस्था का विकल्प नहीं चुना है, तो नियोक्ता नई कर व्यवस्था के तहत आयकर स्लैब के अनुसार वेतन पर कर (टीडीएस) काट लेगा। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 तक टैक्स छूट के लिए लोगों के लिए प्रोसेस को 31 मार्च से पहले अपनाना जरूरी है।
FASTag KYC Update Last Date
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा फास्टैग की केवाईसी अपडेट करने के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 तय की गई है। ऐसे में जरूरी है कि फास्टैग यूजर्स केवाईसी अपडेट करने का काम इस तारीख से पहले निपटा लें। वरना फास्टैग को यूज करने में समस्या आ सकती है।
ये भी पढ़ें- बिना टोल और Fastag के कट जाएगा Tax; समझिए नितिन गडकरी का पूरा प्लान
Pradhan Mantri Vaya Vandana Scheme
वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की एक खास योजना है जिसका नाम प्रधानमंत्री वय वंदना है। इस स्कीम के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2024 है। ये एक सिंगल इन्वेस्टमेंट स्कीम है जिसे वरिष्ठ नागरिकों को एक स्थिर आय प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। इस योजना में 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। इसके तहत 7.4% वार्षिक ब्याज दर मिलता है।
IDBI Bank Utsav Callable FD Scheme
आईडीबीआई बैंक की खास एफडी स्कीम उत्सव कॉलेबल में निवेश करने के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 है। इस स्कीम के तहत आपको अधिक ब्याज दर का फायदा मिलेगा। 300 दिनों की एफडी पर 7.05%, 375 दिनों की एफडी पर 7.10% और 444 दिनों की एफडी पर उच्च ब्याज दरों का फायदा मिलेगा। कुछ समय के लिए ग्राहकों को निवेश करने पर 300 दिनों की एफडी पर 7.55% प्रति वर्ष तक का ब्याज मिलेगा।
SBI Home Loan
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से 31 मार्च तक लोन लेने पर छूट का फायदा दिया जा रहा है। ऑफर के तहत एसबीआई ग्राहक को होम लोन के लिए 65 बेसिस पॉइंट्स का डिस्काउंट मिलेगा।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
44 mins ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 hr agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
2 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
2 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
3 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
5 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
17 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
21 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
23 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines