Tomato Price, नई दिल्ली: टमाटर की कीमतों ने न सिर्फ आम आदमी की रसोई का बैलेंस बिगार्ड रखा है, बल्कि कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। इसी के चलते बीते दिनों मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) और सबवे (Subway) ने टमाटर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है, वहीं अब एक और कंपनी ने भी कुछ ऐसा ही फैसला लिया है। खाने-पीने की चीजों में टमाटर का इस्तेमाल बंद करने वाली फास्ट फूड चेन बर्गर किंग (Burger King) ऐसी तीसरी कंपनी बन गई है।
-
McDonald’s और Subway के बाद अपने फूड आईटम्स में टमाटर इस्तेमाल बंद करने वाली तीसरी मल्टनेशनल फास्ट फूड कंपनी बनी Burger King
ध्यान रहे, इस बार मॉनसून के सीजन में भारी बारिश के चलते देश के ज्यादातर हिस्सों में टमाटर की फसल खराब हो गई। इसके चलते सप्लाई में कमी आई और डिमांड पूरी नहीं हो रही। ऐसे में कीमतों में उछाल लाजमी था। राजधानी दिल्ली समेत देश के दो बड़े राज्यों हरियाणा व पंजाब को जोड़ते चंडीगढ़ में बीते दिनों टमाटर 300 रुपए किलो तक बिका। एक बार थोड़ा सी राहत मिली, लेकिन दोबारा फिर 250 रुपए किलो से ज्यादा के भाव हो गए। नतीजा मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) और सबवे (Subway) जैसी इंटरनेशनल फास्ट फूड कंपनियों समेत बहुत से दूसरे ब्रांड्स को भी भुगतना पड़ा। बीते दिनों मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) और सबवे (Subway) ने अपने उत्पादों में टमाटर का उपयोग बंद कर दिया, वहीं अब देश में 400 स्टोर रखती रेस्तरां ब्रांड्स एशिया की फूडचेन बर्गर किंग (Burger King) भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गई।
यह भी पढ़ें: इस जगह संतरे के भाव बिकेगा सेब को पीछे छोड़ चुका टमाटर; दाम में गिरावट की ये है वजह
अपने फूड आईटम्स में टमाटर का इस्तेमाल बंद कर देने की वजह को लेकर बर्गर किंग ने लिखा है,’रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया लिमिटेड में हमारे पास गुणवत्ता के बहुत उच्च मानक हैं] क्योंकि हम वास्तविक और प्रामाणिक भोजन परोसने में विश्वास करते हैं। टमाटर की फसल की गुणवत्ता और आपूर्ति पर अप्रत्याशित स्थितियों के कारण, हम टमाटर को अपने भोजन में शामिल करने में असमर्थ हैं। निश्चिंत रहें, हमारे टमाटर जल्द ही वापस आ जाएंगे’। कुछ बर्गर किंग इंडिया आउटलेट्स ने तो कथित तौर पर कुछ हास्य के साथ एक नोटिस लगाया है, जिसमें कहा गया है, ‘यहां तक कि टमाटर को भी छुट्टी की जरूरत है…, हम अपने भोजन में टमाटर शामिल करने में असमर्थ हैं’। साथ ही बर्गर किंग ने ग्राहकों से इस स्थिति के लिए ‘धैर्य और समझ’ रखने का अनुरोध किया है।
संबंधित खबरें
रिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
43 mins agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
3 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
3 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
4 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
5 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines