30 September 2023 Deadline: आज यानी 30 सितंबर को ये महीना समाप्त हो जाएगा और फिर नए महीने अक्टूबर के साथ फिर से नए कामों को करने के लिए हम तैयार हो जाएंगे। हालांकि, जिस महीने जो काम निपटाना है उसे वक्त रहते कर लिया जाए तो हमारे लिए ही अच्छा रहता है। लापरवाही करके बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं बचता है। सितंबर का महीना कई सरकारी और फाइनेंशियल कामों को निपटाने के लिए चर्चाओं में रहा है। इस महीने की आखिरी तारीख तक कामों को निपटा लेने की सलाह सभी भारतीयों को दी भी गई है। अगर आपने अभी तक अपने इन 5 कामों को नहीं निपटाया है तो सब काम को छोड़कर फटाफट इसे कर लें, वरना आपके लिए समस्या बढ़ सकती है।
Saving Scheme Account Holders
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) समेत कई छोटी बचत योजना (Small Savings Schemes) में अगर आपने भी निवेश कर रखा है तो आपके लिए 30 सितंबर की तारीख बहुत जरूरी हो सकती है। आपके पास छोटी सेविंग स्कीम अकाउंट से आधार को अपडेट (SSSY Aadhar Update Deadline) करवाने का आखिरी मौका हो सकता है। ऐसा न करने वाले के खाते को बंद या फ्रीज किया जा सकता है।
2000 Rupees Note Deadline
आरबीआई के अनुसार सभी के लिए 2000 रुपये के नोटों को वापस या जमा करने के लिए आखिरी मौका है। ऐसा न करने पर आपके पास रखे 2 हजार के नोट सिर्फ गुलाबी कागज की तरह रह जाएंगे। इसलिए अपने नोटों की बदली जरूर कर लें। कुछ खबरों के मुताबिक 2000 रुपये के नोट को जमा करने या बदलने के लिए आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अक्टूबर की जा सकती है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
Bank Locker Agreement Deadline
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार सभी ग्राहकों को अपने बैंक लॉकर में नए एग्रीमेंट पर साइन करना जरूरी है। पिछले कई दिनों से Bank Locker New Sign Agreement के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर की बात हो रही है। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपको अपना बैंक लॉकर छोड़ना पड़ सकता है। अगर आप पहले ही नए एग्रीमेंट पर साइन कर चुके हैं तो बैंकों की ओर से आपके पास इसके संबंध में शायद कोई SMS और ईमेल भी न आया होगा।
ये भी पढ़ें- Indian Railways: 157 साल पुरानी ट्रेन का नेताजी सुभाष चंद्र बोस से गहरा नाता; इतिहास भी काफी दिलचस्प
LIC Dhan Vriddhi Policy
भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से अपने सबसे लोकप्रिय धन वृद्धि योजना को 30 सितंबर को बंद कर दिया जाएगा। अगर आप इस सिंगल प्रीमियम प्लान का फायदा चाहते हैं तो इसके बंद होने से पहले आप योजना में निवेश कर सकते हैं। ये आपको लोन से लेकर गारंटेड रिटर्न के साथ जीवनभर फायदा पहुंचा सकता है।
SBI WeCare Special Scheme
भारतीय स्टेट बैंक की खास फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम भी 30 सितंबर से बंद हो रही है। अभी तक आपने अगर वीकेयर स्कीम का फायदा नहीं उठाया है तो जल्दी इसमें निवेश कर लें। इसके लिए आप ऑनलाइन प्रोसेस को भी अपना सकते हैं। SBI की ओर से इस खास एफडी स्कीम में अधिक ब्याज दर दिया जाता है।
संबंधित खबरें
Bank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
7 mins agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
1 hr agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
3 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
4 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
5 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
8 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
8 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
9 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
1 day agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines