10000 Rupees Business Ideas: नौकरियों की मारा-मारी में लोगों को अपने जॉब छोड़नी पड़ रही है और कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें नौकरिया नहीं मिल रही है। ऐसे में स्मॉल बिजनेस एक अच्छा विकल्प हो सकता है। मगर एक अच्छे बिजनेस की नीव रखने के लिए आपको एक बेहतरीन आइडिया के साथ आपको इंवेस्टमेंट की भी जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो आप किसी भी बिजनेस को नहीं खड़ा कर सकते हैं।
ऐसे में भले ही आपके पास लाखों के मुनाफे वाला बिजनेस आइडिया हो लेकिन बिना पैसों के आप इसकी शुरुआत नहीं कर सकते हैं। यहां हम आपको 3 बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे, जिनको आप 10000 रुपये से कम कीमत के साथ शुरू कर सकते हैं। ये स्टार्टअप आइडिया आपको लाखों का मालिक बना सकते हैं। आइये इन बिजनेस के बारे में जानते हैं।
टिफिन सर्विस
टिफिन सर्विस एक ऐसा बिजनेस है, जिसके आप 10000 रुपये में शुरू कर सकते हैं। यह कम इन्वेस्टमेंट में अच्छा चलने वाला बिजनेस है, जिसमें आप अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं। ये घर बैठी महिलाओं के लिए मिलियन डॉलर आइडिया है। जैसा कि हम जानते हैं कि आजकल,के समय में ज्यादा लोग वर्किंग होते हैं ,जिनके लिए ये सुविधा बहुत काम आती है। इसके अलावा हॉस्टल या पीजी में रहने वाले बच्चे अच्छे खाने की हमेशा तलाश में रहते हैं। अगर आप लोगों को अच्छा और हेल्दी खाना सही बजट में प्रोवाइड करते हैं तो यह बिजनेस लंबे समय तक चल सकता है। सबसे अच्छी बात है कि आप अपने किचन के जरिए ही इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।
business idea
पिकल बिजनेस
अचार का बिजनेस भी एक ऐसा विकल्प है,जिसको आप 10000 रुपये से कम लागत में शुरू कर सकते हैं। ये बिजनेस भी आपको बहुत फायदा दे सकता है, क्योंकि भारतीयों में खाने के साथ अचार खाना एक आम बात है। ऐसे में पुराने समय में हमारी नानी या दादी के बनाए अचार हमें हमेशा याद रह जाते हैं। अगर आप अपने अचार में इस स्वाद को मैनेज कर पाते हैं तो बहुत ही कम समय में ये बिजनेस तेजी से बढ़ सकता है। इस बिजनेस के लिए आपको कुछ जरूरी चीजों की जरूरत होती है, जिसमें कच्चा माल, अचार की बेहतरीन रेसिपी और पैकेजिंग के लिए सामान शामिल है। सही और अच्छी मार्केटिंग के जरिए आप इस बिजनेस को आसानी से बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Personal Loan Benefits: इमरजेंसी में बड़ा काम आ सकता है पर्सनल लोन, जानिए इसके फायदे
ऑनलाइन फिटनेस कोच
कोविड के आने के हमारा जीवन पूरी तरह से ऑनलाइन शिफ्ट हो गया था, ऐसे में जिम और एक्सरसाइज की ऑनलाइन क्लासेस का चलन बढ़ गया था। इसके साथ ही बहुत सी ऐसी महिलाएं है, जो अपनी बिजी लाइफ के बीच अपनी स्वास्थ्य पर ध्यान देना छोड़ देती हैं। अपने हेल्थ को मैनेज करने के लिए ये महिलाएं ऐसी क्लासेज खोजती है, जिसमें वे घर बैठे अपनी हेल्थ मैनेज कर सकें। अगर आपको फिटनेस के बारे में नॉलेज है तो आप केवल कुछ तैयारियों के साथ इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
6 mins agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
52 mins agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
1 hr agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
15 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
16 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
17 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
19 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
21 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
21 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines