हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कस्टमर से कैरीबैग के ले लिए एक्स्ट्रा पैसे! अब रिफंड के साथ मुआवजा भी देगा 24SEVEN, जानें पूरी कहानी

Chandigarh News: उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने 24 सेवन पर ग्राहक की शिकायत पर जुर्माना लगाया है। 24 सेवन पर कैरी बैग के लिए 10 से 20 रुपये वसूलने पर ग्राहक ने आयोग का रुख किया था।

विज्ञापन

Chandigarh News: शॉपिंग करने जाते हैं तो कैरी बैग के लिए ग्राहक से पूछा जाता है। अगर बैग चाहिए होता है तो उसके लिए ग्राहक को अलग से पैसे देने पड़ते हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित किराना स्टोर ’24 Seven’ में एक ग्राहक को दो बैग दिए गए जिनकी कीमत अलग अलग थी। उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने शिकायतकर्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए 24 सेवन को ग्राहक से लिए गए दो कॉटन कैरी बैग की कीमत 10 और 20 रुपये वापस का आदेश दिया है। इसके अलावा 3000 रुपये मुआवजे के साथ 1000 रुपये मुकदमे की लागत देने का निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पंचकूला निवासी जसप्रीत सिंह ने जिला आयोग के सामने 24 सेवन पर आरोप लगाया। जिसमें कहा गया कि वह कुछ सामान खरीदने गए तो उनसे दो अलग-अलग मौकों पर 10 रुपये और 20 रुपये के कैरी बैग दिए गए। उन बैग्स पर ’24 Seven’ का लोगो लगा था। इसके जवाब में 24 सेवन ने कहा था कि ग्राहक की इच्छा पर ही उसको ये बैग दिए गए थे। जिला आयोग ने इस याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद जसप्रीत ने राज्य आयोग में आदेश के खिलाफ अपील दायर की।

ये भी पढ़ें: Bank Holiday: इस सोमवार यहां बंद रहेंगे बैंक, देखिए बैंकों की छुट्टियों की की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

कैरी बैग्स के पैसे नहीं लिए जा सकते

मामले की सुनवाई के दौरान राज्य आयोग ने पाया कि 24 Seven ने जो बैग दिए थे उसपर लोगो लगा था। आयोग ने कहा कि ब्रांडिंग के लिए बनाए गए बैगों के पैसे नहीं लिए जा सकते हैं। इससे उनकी ब्रांडिंग फ्री में हो रही है जिससे ये विज्ञापन का हिस्सा बन जाता है। ऐसे मामलों में, बैग के लिए उपभोक्ता से पैसे लेना अनुचित है क्योंकि यह खुदरा विक्रेता की प्रचार रणनीति का हिस्सा बन जाता है।

सुनवाई में आगे कहा गया कि इससे विज्ञापन की लागत को अनुचित तरीके से उपभोक्ता पर डाला जाता है। विक्रेताओं और दुकानदारों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने जो सामान वो बेच रहे हैं उनकी कीमत से ही इन बैग की लागत को वहन करें। इसी के साथ आयोग ने 24 सेवन पर जुर्माना लगाते हुए निर्देश दिया कि ग्राहक से लिए गए दो कॉटन कैरी बैग की कीमत 10 और 20 रुपये वापस किए जाएं। इसके अलावा 3000 रुपये मुआवजे के साथ 1000 रुपये मुकदमे की लागत भी दी जाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: उबर ने भारत में क्यों बंद किया राइड पास? अब बढ़ते किराए से कैसे बचेंगे यूजर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola