2000 Rupees Note Exchange Deadline : अगर आपके पास भी 2000 रुपये के नोट हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल 2000 रुपए के नोट बदलने की डेडलाइन नजदीक है। 30 सितंबर 2023 तक आप 2000 रुपए के नोट को बदल सकते हैं। क्योंकि सरकार ने 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट को बदले की तारीख तय की है। इसके बाद 1 अक्टूबर से 2000 रुपये ये नोट सर्कुलेशन से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में आपका 2000 रुपये का नोट नहीं चलेगा और वो बेकार हो जाएगा।
दरअसल, 19 मई, 2023 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था। आरबीआई ने 2 हजार रुपए के नोट बदलने के लिए 30 सितंबर का समय दिया था। आरबीआई ने साफ किया था कि 30 सिंतबर के बाद 2000 रुपये का नोट नहीं चलेगा। ऐसे में अब 2000 रुपये के नोट को बदलवाने की समय सीमा समाप्त होने वाली है। लिहाजा ये काम आप जल्द से जल्द कर लें।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के नोट के सर्कुलेशन से बाहर होने का ऐलान करते हुए कहा था कि 23 मई से 30 सितंबर तक कोई भी व्यक्ति 2,000 रुपए का अपना वोट बैंक में अपने खाते में जमा कर सकते हैं या फिर इसे बदलवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ सकता है असर
इसे में अभी भी आप 30 सितंबर तक आरबीआई या फिर देशभर के किसी भी बैंक में जाकर अपने 2000 रुपए के नोट बदलवा सकते हैं। आरबीआई के मुताबिक अबतक बैंकों के पास 2,000 रुपए के 93 फीसदी नोट बैंकों के पास वापस आ चुके हैं। जिसका वैल्यू 3.32 लाख करोड़ रुपए है। 1 सितंबर 2023 को देशभर में 2,000 रुपए के 0.24 लाख करोड़ रुपए नोट बाजार यानी बाहर हैं।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
40 mins agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
4 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
4 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
5 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
10 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
11 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
22 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines