2000 Note: आज के बाद नहीं लेंगे बैंक 2000 का नोट, लेकिन यहां कर पाएंगे एक्सचेंज, जानें पूरा प्रोसेस
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
2000 Note: साल 2016 में जारी 2000 के नोट की आज आखिरी तारीख बैंक में जमा करने की है। लेकिन अगर आज के बाद भी अगर आपके पास 2 हजार का नोट रह जाता है, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि आज के बाद भी आप कभी भी अपने नोट को एक जगह बदल पाएंगे। हालांकि उसके लिए आपको एक प्रोसेस पूरा करना होगा, जिसके बारे में आपको इस आर्टिकल में जानकारी देते हैं। जैसा आप जानते हैं कि 19 मई 2023 को आरबीआई ने ऐलान किया था कि बीते 30 सितम्बर से ये 2000 का नोट रद्दी हो जाएगा। हालांकि बाद में एक हफ्ते के लिए इसे आगे बढ़ा दिया था।
देशभर में आरबीआई के 19 मुख्यालय हैं। आप किसी भी मुख्यालय पर ये नोट बदल सकते हैं। इसके लिए कोई आखिरी डेट नहीं है। या तो आप जाकर या फिर पोस्ट के जरिए भी नोट बदले जा सकते हैं। चलिए इसका प्रोसेस क्या रहेगा, इसके बारे में जानकारी देते हैं।
पहले बात करते हैं कि जाकर कैसे नोट बदले जा सकेंगे। 2000 नोट (2000 Note) के लिए आपको उन नोट्स की डिटेल्स के साथ अपना आईडी प्रूफ देनी होगी। साथ में ये भी बात ध्यान में रखनी होगी कि नोट फटे या कटे नहीं होने चाहिए। कटे-फटे नोट बदलने का प्रोसेस दूसरा रहेगा।
इसके अलावा अगर पोस्ट के जरिए नोट बदलवाते हैं तो सभी नोट की डिटेल्स के साथ अपने पैन कार्ड की डिटेल आपको किसी भी आरबीआई के कार्यलय के पते पर पोस्ट करना होगा। कार्यलय पर रिसीव होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा। और कुछ ही दिन में आपके अकाउंट में उतनी ही राशी क्रेडिट कर दी जाएगी। हालांकि खुद जाकर एक्सचेंज कराना अच्छा विकल्प होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: