1st February Rules Changes: जनवरी के महीने में केवल दो दिन बचे हैं और आने वाले दिनों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। फरवरी की पहली तारीख कई चेंज लेकर आएगी। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर होगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले का लास्ट फुल बजट भी एक फरवरी को जारी होने वाला है। ऐसे में लोगों को इस बजट से काफी सारी उम्मीदें हैं। 1 फरवरी से होने वाले बदलावों के बारें में जानकारी दी गई है।
आम बजट होगा पेश
वित्त वर्ष 2023-24 का बजट (Budget 2023) 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। बजट पर सभी की निगाहें हैं और सभी देशवासी इससे कुछ बड़ी उम्मीदों की उम्मीद लगाए हुए हैं। बजट में आम आदमी को राहत देने वाले फैसलों की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, ज्यादा दिन बचे नहीं है, देखते हैं क्या होता है।
और पढ़िए –Gold Price Today : अब कितना रुलाएगा सोना! दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से इंदौर तक ये रहा रेट
क्रेडिट कार्ड से बिल देने पर लगेगा अधिक चार्ज
बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ा झटका देते हुए कंपनी ने कहा कि वह क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट्स करने पर 1 फीसदी फीस चार्ज करेगा। यह नियम 1 फरवरी, 2023 से प्रभावी होगा।
एलपीजी की कीमतें में बदलाव!
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा की जाती है। इनमें हर महीने की पहली तारीख को बढ़ोतरी और कमी संभव है। उम्मीद है कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा।
गाड़ियों की कीमतों में 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी
टाटा मोटर्स ने घोषणा की कि वह यात्री वाहनों के ICE पोर्टफोलियो की कीमतों में वृद्धि करेगी। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए नियामकीय बदलाव और बढ़ती लागत को कारण बताया है। 1 फरवरी, 2023 से वैरिएंट और मॉडल के आधार पर भारित औसत वृद्धि 1.2 प्रतिशत होगी। Tata Motors ने कहा कि वह कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही है।
और पढ़िए –Indian Railways: खुशखबरी! इस ट्रेन में आप कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, TTE भी नहीं चेक करेगा टिकट
नोएडा में गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान!
नोएडा क्षेत्र में अब 1 फरवरी 2023 से पेट्रोल इंजन के लिए 15 वर्ष और डीजल इंजन के लिए 10 वर्ष से पुराने पंजीकरण के आधार पर पुराने वाहनों को जब्त किया जाएगा है। प्रशासन की ओर से हाल ही में यह फैसला आया है। 1 फरवरी से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहन जब्त कर कबाड़ हो जाएंगे।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
3 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
5 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
6 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
7 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
9 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
10 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
11 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
11 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
22 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines