India Billionaires: 2023 की M3M Hurun Global Rich List जारी हुई है। इसके मुताबिक मुंबई, नई दिल्ली और बेंगलुरु शीर्ष 25 वैश्विक शहरों में शामिल हैं, जहां से सबसे अधिक अरबपति निकले हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले एक साल में 24 भारतीय शहरों व कस्बों में 187 अरबपति बने, जिनमें से 66 अरबपति अकेले मुंबई से आए।
कुल 39 अरबपति नई दिल्ली से थे और 21 बेंगलुरु से थे। इन तीन मेट्रो शहरों में नए भारतीय अरबपतियों का 67 प्रतिशत हिस्सा है।
सबसे ज्यादा अरबपति कहां बने?
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक साल में सबसे ज्यादा 691 अरबपति अमेरिका से आए। 236 शहरों व कस्बों से यह थे। इसके साथ अमेरिका शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
इसी अवधि के दौरान चीन से 128 अरबपति हुए, जिसमें अकेले बीजिंग से 110 अरबपति थे। इसके बाद जर्मनी (67 अरबपति) और स्विट्जरलैंड (37 अरबपति) का नंबर था। यूके, इटली, कनाडा, फ्रांस और ब्राजील से भी क्रमश: 36, 22, 18, 16 और 12 अरबपति आए।
Hurun Global Rich List 2023 में 2,356 कंपनियों और 69 देशों से कुछ आंकड़ा जारी किया, जिसमें बताया गया कि इनमें 3,384 अरबपति थे, जो गिरकर आंकड़ा अब 3,112 अरबपति तक आ गया है। पिछले साल की तुलना में अरबपतियों की संख्या में 8 फीसदी की गिरावट आई है और उनकी कुल संपत्ति में 10 फीसदी की गिरावट आई है।
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
22 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
26 mins agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
58 mins agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
1 hr agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
22 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines