Bank Holidays: सितंबर के महीने में बैंक में एक के बाद एक छुट्टियां हैं। देश भर में रविवार और सोमवार को बैंक बंद रहे। सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के चलते बैंक बंद थे। इसके बाद आज 17 सितंबर को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। मंगलवार को बैंक क्यों बंद रहेंगे, ऐसे में पैसे कहां से निकालेंगे? इस तरह के तमाम सवाल आपके मन में होंगे। अगर पैसे निकालने जाने का सोच रहे हैं तो पहले यहां RBI की गाइडलाइंस पढ़ लें।
17 सितंबर को बैंक हॉलिडे
16 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रही। जिसमें गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्य शामिल थे। वहीं, 17 सितंबर को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टी इंद्रजात्रा औरईद मिलादुन्नबी की वजह से रहने वाली है। अगर आप इन राज्यों में रहते हो, तो बैंक जाने से पहले एक बार जरूर चेक कर लें।
इस दौरान सभी ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग चालू रहेंगी। छुट्टी में ग्राहक ऑनलाइन फंड ट्रांसफर और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स के जरिए अपना काम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Bank Holidays in October: कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंकों की अक्टूबर हॉलिडे लिस्ट
सितंबर में 15 दिन छुट्टी
भारतीय रिजर्व बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी किया, जिसमें सितंबर महीने में 15 दिन बैंकों की छुट्टी की लिस्ट दी गई। इस लिस्ट में रविवार और महीने के दूसरे और चौथा शनिवार भी शामिल है। ये छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग दिन रखी गई हैं।
किस दिन बंद रहेंगे बैंक?
17 सितंबर 2024 को मिलाद-उन-नबी के मौके पर छत्तीसगढ़ और सिक्किम में बैंक बंद।
18 सितंबर 2024 को पंग-ल्हाबसोल के मौके पर सिक्किम में बैंकों की छुट्टी।
20 सितंबर 2024 को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद वाले शुक्रवार के दिन जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर में बैंक हॉलिडे।
21 सितंबर 2024 को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर केरल में बैंक हॉलिडे।
22 सितंबर 202 को रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद।
23 सितंबर 2024 को महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन पर जम्मू कश्मीर और श्रीनगर में बैंक बंद।
28 सितंबर 2024 को महीने के चौथे शनिवार पर देश भर में बैंक बंद।
29 सितंबर 2024 को रविवार के चलते देश भर में बैंकों की छुट्टी।
ये भी पढ़ें: Rule Change: अरे वाह! क्या अब UPI से कर सकेंगे 5 लाख रुपये का लेनदेन? जानें नई लिमिट
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
4 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
6 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
6 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
8 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
9 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
10 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
12 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
23 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines