1 December Rule Changes: देश में हर महीने कुछ न कुछ नियमों में बदलाव देखने को मिलता ही रहता है। इस साल 2023 में भी काफी कुछ बदलावों को देखने को मिला। अब साल 2023 के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत होने वाली है। साल के खत्म होने से पहले बैंकिंग, टेलीकॉम, टेक्नोलॉजी समेत अन्य सेक्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है। 1 दिसंबर 2023 से सिम कार्ड, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड, गैस सिलेंडर से जुड़े कई नए नियम लागू होने के लिए तैयार है। ऐसे में आपके लिए भी दिसंबर से लागू होने वाले नए नियमों को जान लेना जरूरी है। आइए जानते हैं कि आम जनता पर इन नए नियमों के आने से क्या असर पड़ सकता है?
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
SIM Card New Rules
केंद्र सरकार की ओर से सिम कार्ड को लेकर नए नियमों को 1 दिसंबर 2023 से लागू किया जाएगा। ये नया नियम सिम कार्ड को खरीदने और बेचने से जुड़ा हुआ है। दूरसंचार विभाग के अनुसार अब KYC प्रक्रिया के बिना सिम कार्ड को नहीं खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एक आईडी पर लिमिटेड सिम कार्ड को बेचने का नियम भी लागू किया जाएगा। इसका उल्लंघन करने वाले दोषी पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना और जेल की सजा भी है। इन नए नियमों में सिम कार्ड बेचने वाले को रजिस्टर्ड करने और सिस्टम के तहत KYC प्रक्रिया से गुजरना होगा।
ये भी पढ़ें- PAN Card हो गया है गायब? तुरंत डाउनलोड करें E-PAN Card; वीडियो से जानिए तरीका
HDFC Bank Regalia Credit Card
नए नियमों के तहत एचडीएफसी बैंक की ओर से अपने Regalia क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया जाएगा। यूजर्स के लिए 1 दिसंबर से लाउंज एक्सेस पाने के लिए नियमों में बदलाव किया जा रहा है। लाउंज एक्सेस के लिए यूजर्स को साल के तिमाही में 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा खर्च होगा। जनवरी से मार्च, अप्रैल से जून, जुलाई से सितंबर, अक्टूबर से दिसंबर के तिमाही में यूजर्स के लिए 1 लाख रुपये तक का खर्चा करना जरूरी हो जाएगा, जिसके बाद ही वो लाउंज एक्सेस पा सकेंगे। यूजर्स एक तिमाही में दो बार ही लाउंज एक्सेस का फायदा उठा पाएंगे। इसके लिए दो रुपये ट्रांजेक्शन फीस भी है। जबकि, मास्टरकार्ड यूजर्स से 25 रुपये की फीस ली जाएगी, जिसे बाद में वापस कर दिया जाएगा।
LPG Cylinder Price
1 दिसंबर 2023 से एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। नवंबर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। उम्मीद है कि इसके दाम में भी शादी सीजन के कारण वृद्धि हो सकती है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने की संभावना नहीं लग रही है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card में कितनी बार बदला जा सकता है नाम या DOB? जानिए नियम और तरीका
Loan New Rules
आरबीआई द्वारा 1 दिसंबर 2023 से लोन से संबंधित नियमों को लागू किया जाएगा। इसके तहत बैंक की ओर से लोन देने के लिए जमा किए गए प्रॉपर्टी दस्तावेजों को लोन चुकाने के 1 महीने के अंदर वापस करना जरूरी होगा। अगर कोई बैंक ऐसा नहीं करता है तो उसको 5,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
5 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
6 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
7 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
8 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
11 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
11 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
13 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
13 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines