अदाणी यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए स्किल्ड टैलेंट और रिसर्च की अहमियत पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि एक मजबूत सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री बनाने के लिए केवल एडवांस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की ही नहीं, बल्कि जटिल तकनीकों को कॉम्प्लेक्स टेक्नोलॉजी को डिजाइन करने, डवलप करने और बेहतर बनाने वाले स्किल्ड लोगों की भी जरूरत है. अदाणी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ‘कॉन्क्लेव ऑन हार्डवेयर, इनोवेशन, प्रोसेसिंग एंड सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजीज’ को संबोधित करते हुए डॉ. प्रीति अदाणी ने ये बात कही.
अकादमिक और उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल की पैरवी करते हुए डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा, ‘हमारी तकनीकी प्रगति का असली पैमाना यह नहीं होगा कि हमारी मशीनें कितनी एडवांस बन गई हैं. बल्कि यह होगा कि हम एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए मानव बौद्धिकता का कितनी समझदारी से विकास और इस्तेमाल करते हैं.’
उन्होंने कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर महत्वाकांक्षाएं केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग के सेक्टर में विशेषज्ञता हासिल करने तक फैली हुई हैं. इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन ने इस दिशा में गति दी है, जबकि धोलेरा और साणंद में चल रही परियोजनाएं इस क्षेत्र में गुजरात की भूमिका को आगे बढ़ा रही हैं. इसके साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से होता विकास एडवांस चिप्स, डेटा सेंटर और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति की मांग बढ़ा रहा है.
अदाणी यूनिवर्सिटी अपने अहमदाबाद स्थित आगामी मल्टीडिसिप्लिनरी ग्लोबल कैंपस में सेमीकंडक्टर डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग में विशेषज्ञता विकसित करने की योजना बना रही है. इसके तहत युवा इंजीनियरों के लिए विशेष पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे. इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के लिए एग्जीक्यूटिव एजुकेशन और फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाए जाएंगे. इन सभी पहलों में अकादमिक सीख और शोध को सीधे तौर पर उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ने पर जोर रहेगा।
सम्मेलन के दौरान तीन प्रमुख विषयों पर पैनल चर्चाएं भी आयोजित की गईं. पहला, ‘भारत में सेमीकंडक्टर डिजाइन का भविष्य’, दूसरा, ‘सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग’ और ‘सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में करियर के अवसर’ पर चर्चा हुई.
यह आयोजन आईआईटी मंडी, वीएलएसआई सोसाइटी ऑफ इंडिया और सिरिल अमरचंद मंगलदास के सहयोग से किया गया. इसमें गुजरात स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स मिशन, सेमीकंडक्टर कंपनियों और कई शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.
संबंधित खबरें
केदार ड्राइव 2026: आरुषि निशंक की अगुवाई में हिमालय बचाने की मुहिम
1 day agoनोएडा में पोलो मैच में आखिरी लीग मुकाबले से जिंदल पैंथर की रोमांचक जीत
1 day agoशालू जिन्दल को मिला ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड
3 days agoयोगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र
3 days agoसंजय कपूर मेमोरियल कप के सुंयक्त विजेता घोषित किए गए 'अचीवर्स' और '1729 टीम
4 days agoगौतम अदाणी और डॉ. प्रीति अदाणी पहुंचे श्रीमद् राजचंद्र मिशन
5 days agoइक्सिगो ट्रेन्स के इक्सिगो भारत दर्शन के साथ त्योहारों के लिए पैकेज लॉन्च
5 days ago'हर घर दिवाली' अभियान के तहत 2,000 परिवारों तक पहुंच रहे पार्थ गौतम
8 days ago‘तीसरी आंख’ को मिला हक और सम्मान, योगी सरकार ने बढ़ाया प्रहरियों का मानदेय
10 days agoगायत्री परिवार के दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या की हर तरफ चर्चा
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines