'भारत के सेमीकंडक्टर सपने को साकार करेगा स्किल्ड टैलेंट', प्रीति अदाणी ने दिया ह्यूमन इंटेलिजेंस पर जोर

अदाणी यूनिवर्सिटी अपने अहमदाबाद स्थित आगामी मल्टीडिसिप्लिनरी ग्लोबल कैंपस में सेमीकंडक्टर डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग में विशेषज्ञता विकसित करने की योजना बना रही है.

Adani

सम्मेलन के दौरान तीन प्रमुख विषयों पर पैनल चर्चाएं भी आयोजित की गईं.

अदाणी यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए स्किल्ड टैलेंट और रिसर्च की अहमियत पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि एक मजबूत सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री बनाने के लिए केवल एडवांस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की ही नहीं, बल्कि जटिल तकनीकों को कॉम्प्लेक्स टेक्नोलॉजी को डिजाइन करने, डवलप करने और बेहतर बनाने वाले स्किल्ड लोगों की भी जरूरत है. अदाणी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ‘कॉन्क्लेव ऑन हार्डवेयर, इनोवेशन, प्रोसेसिंग एंड सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजीज’ को संबोधित करते हुए डॉ. प्रीति अदाणी ने ये बात कही.

विज्ञापन

अकादमिक और उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल की पैरवी करते हुए डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा, ‘हमारी तकनीकी प्रगति का असली पैमाना यह नहीं होगा कि हमारी मशीनें कितनी एडवांस बन गई हैं. बल्कि यह होगा कि हम एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए मानव बौद्धिकता का कितनी समझदारी से विकास और इस्तेमाल करते हैं.’

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर महत्वाकांक्षाएं केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग के सेक्टर में विशेषज्ञता हासिल करने तक फैली हुई हैं. इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन ने इस दिशा में गति दी है, जबकि धोलेरा और साणंद में चल रही परियोजनाएं इस क्षेत्र में गुजरात की भूमिका को आगे बढ़ा रही हैं. इसके साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से होता विकास एडवांस चिप्स, डेटा सेंटर और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति की मांग बढ़ा रहा है.

अदाणी यूनिवर्सिटी अपने अहमदाबाद स्थित आगामी मल्टीडिसिप्लिनरी ग्लोबल कैंपस में सेमीकंडक्टर डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग में विशेषज्ञता विकसित करने की योजना बना रही है. इसके तहत युवा इंजीनियरों के लिए विशेष पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे. इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के लिए एग्जीक्यूटिव एजुकेशन और फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाए जाएंगे. इन सभी पहलों में अकादमिक सीख और शोध को सीधे तौर पर उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ने पर जोर रहेगा।

विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान तीन प्रमुख विषयों पर पैनल चर्चाएं भी आयोजित की गईं. पहला, ‘भारत में सेमीकंडक्टर डिजाइन का भविष्य’, दूसरा, ‘सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग’ और ‘सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में करियर के अवसर’ पर चर्चा हुई.

यह आयोजन आईआईटी मंडी, वीएलएसआई सोसाइटी ऑफ इंडिया और सिरिल अमरचंद मंगलदास के सहयोग से किया गया. इसमें गुजरात स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स मिशन, सेमीकंडक्टर कंपनियों और कई शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ