मुंबई और आसपास के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. इंडिगो एयरलाइंस और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की पूरी तैयारी कर ली है. योजना के मुताबिक, इंडिगो फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट से अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करेगी और धीरे-धीरे अपनी सेवाओं का विस्तार करेगी. यह कदम दोनों पक्षों की साझेदारी के साथ-साथ मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के डुअल-एयरपोर्ट सिस्टम को मजबूती देगा.
12 विदेशी शहरों के लिए मिलेंगी फ्लाइट्स
इस विस्तार योजना के तहत इंडिगो छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से रोजाना चलने वाले 12 अंतरराष्ट्रीय डिपार्चर चरणबद्ध तरीके से नवी मुंबई शिफ्ट करेगी. इनमें वर्तमान में मुंबई से चलने वाले 11 प्रमुख गंतव्य शामिल हैं, इनमें बहरीन, रियाद, दम्माम, जेद्दा, मदीना, कुवैत, रास अल खैमाह, फुजैरा, मस्कट, ढाका, जकार्ता. इसके अलावा, काठमांडू के लिए एक अतिरिक्त दैनिक उड़ान शुरू की जाएगी. इस तरह फरवरी से जुलाई 2027 के बीच नवी मुंबई से कुल 12 अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हो जाएंगी.
घरेलू उड़ानों का भी होगा ट्रांसफर
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स में कोई परेशानी न हो, इसके लिए इंडिगो मुंबई से अपनी कुछ जरूरी घरेलू उड़ानों को भी नवी मुंबई में शिफ्ट करेगी. अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो मिलकर ऐसा आधुनिक ट्रांसफर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं, जिससे यात्रियों को डोमेस्टिक से इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने में बिल्कुल दिक्कत न आए.
मुंबई एयरपोर्ट का घटेगा दबाव, T1 का होगा कायाकल्प
इस बदलाव से मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में दोहरे एयरपोर्ट सिस्टम को मजबूती मिलेगी और CSMIA पर दबाव कम होगा. इसके दो बड़े फायदे होंगे:
- नए रूट्स की शुरुआत: इंडिगो अपने A320/321 और नए A321XLR विमानों के जरिए 2027 में एशिया, अफ्रीका और यूरोप के लिए नई उड़ानें शुरू कर सकेगी.
- टर्मिनल 1 का री-डेवलपमेंट: क्षमता कम होने से 2030 तक मुंबई के टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास का काम तेजी से हो सकेगा. निर्माण कार्य के दौरान इंडिगो की बची हुई सेवाओं को टर्मिनल 2 (T2) से संचालित किया जाएगा.
संतुलित और पारदर्शी क्षमता आवंटन
यह चरणबद्ध बदलाव मुंबई के डुअल-एयरपोर्ट सिस्टम में क्षमता का पारदर्शी, निष्पक्ष और आनुपातिक संतुलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिसमें CSMIA पर मौजूद सभी एयरलाइनों की हिस्सेदारी को ध्यान में रखा गया है. इससे परिचालन में न्यूनतम व्यवधान आएगा और एयरलाइंस व यात्रियों को योजना बनाने में स्पष्टता मिलेगी. परियोजना समन्वय पूरा होने और आवश्यक परिचालन मंजूरियां मिलने के बाद इंडिगो NMIA में उड़ानों के ट्रांसफर और CSMIA से नई उड़ानों की शुरुआत की अंतिम तिथियों की घोषणा करेगी.
संबंधित खबरें
एयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 hr agoजिंदल पैंथर ने जीती पोलो चैंपियनशिप, गौरव सहगल 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर'
7 hrs ago'भारत के सेमीकंडक्टर सपने को साकार करेगा स्किल्ड टैलेंट' - प्रीति अदाणी
1 day agoकेदार ड्राइव 2026: आरुषि निशंक की अगुवाई में हिमालय बचाने की मुहिम
2 days agoनोएडा में पोलो मैच में आखिरी लीग मुकाबले से जिंदल पैंथर की रोमांचक जीत
2 days agoशालू जिन्दल को मिला ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड
4 days agoयोगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र
4 days agoसंजय कपूर मेमोरियल कप के सुंयक्त विजेता घोषित किए गए 'अचीवर्स' और '1729 टीम
5 days agoगौतम अदाणी और डॉ. प्रीति अदाणी पहुंचे श्रीमद् राजचंद्र मिशन
6 days agoइक्सिगो ट्रेन्स के इक्सिगो भारत दर्शन के साथ त्योहारों के लिए पैकेज लॉन्च
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines