देव संस्कृति विश्वविद्यालय (DSVV), हरिद्वार के प्रतिकुलपति और अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्म शताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या इन दिनों दो बिल्कुल अलग मोर्चों पर चर्चा में हैं. एक तरफ वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े खतरों पर वैश्विक विमर्श का हिस्सा हैं. दूसरी तरफ युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं.
भारत मंडपम में राष्ट्र निर्माण का संकल्प
10 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘राष्ट्र निर्माण संकल्प’ के नाम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कार्यकर्ताओं का एक विशेष सम्मेलन आयोजित हुआ. यह माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी की तैयारियों का हिस्सा था. इसमें 1,000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए और कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई. समापन पर सभागार में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और माताजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया.
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए डॉ. पंड्या ने कहा कि माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी, अखंड दीप की शताब्दी और युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की आध्यात्मिक तपस्या की शताब्दी मिलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त संदेश देती हैं. उन्होंने इन तीनों ऐतिहासिक पड़ावों के संगम को साधना को सेवा में, मूल्यों को आचरण में और आध्यात्मिक चेतना को सामाजिक परिवर्तन में बदलने की प्रेरणा बताया.
डॉ. पंड्या ने कहा, “वर्तमान समय भारतीय अस्मिता, आध्यात्मिकता और राष्ट्र की असीम क्षमताओं के जागरण का निर्णायक समय है.” उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना आज समय की मांग है.
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि वर्तमान युग महाकाल के परिवर्तन चक्र का समय है. उन्होंने कहा कि महिलाएं राष्ट्र पुनर्निर्माण की सशक्त वाहक बन रही हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार, IAS ने कहा कि नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता, देशभक्ति और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी ही सशक्त भारत की नींव है. कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा और सांसद अजय भट्ट भी मौजूद रहे. डॉ. पंड्या ने विशिष्ट अतिथियों को गायत्री महामंत्र चादर सहित स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) संजय त्यागी, IPS ने भी डॉ. चिन्मय पंड्या से भेंट की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जन्म शताब्दी महोत्सव
माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी का मुख्य तीन दिवसीय समारोह 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा. इसमें देश-विदेश से हजारों गायत्री परिजनों के शामिल होने की उम्मीद है. आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में हो रहा है.
जिनेवा में AI सम्मेलन में भारत के एकमात्र प्रतिनिधि
डॉ. पंड्या का काम केवल आध्यात्मिक मंचों तक सीमित नहीं है. जुलाई में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हुए एक प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन में वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र भारतीय थे. यह सम्मेलन ‘जिनेवा सेंटर फॉर सिक्योरिटी पॉलिसी’ (GCSP) के तत्वावधान में हुआ. इसमें दुनियाभर के नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, कूटनीतिज्ञ, संसदीय प्रतिनिधि, सुरक्षा विशेषज्ञ और मानवीय संगठनों के प्रमुख शामिल हुए. सम्मेलन का उद्देश्य AI से पैदा हो रहे संभावित वैश्विक खतरों से निपटने के लिए साझा सुरक्षा मानकों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ठोस विमर्श को आगे बढ़ाना था.
कौन हैं डॉ. चिन्मय पंड्या?
डॉ. चिन्मय पंड्या देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, आध्यात्मिक विचारक और कूटनीतिज्ञ हैं. वह देश-दुनिया के मंचों पर भारतीय संस्कृति, आधुनिक विज्ञान और खासतौर पर AI और मानव चेतना के समन्वय पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं. DSVV के प्रतिकुलपति होने के साथ वह गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार के वरिष्ठ पदाधिकारी भी हैं. पेशे से योग्य चिकित्सक डॉ. पंड्या ने ब्रिटेन से MRCPsych की उपाधि ली है और वेस्ट मिडलैंड्स में मनोचिकित्सक के रूप में सेवाएं दी हैं. वह कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड जैसे दुनिया के नामी विश्वविद्यालयों में व्याख्यान दे चुके हैं.
संबंधित खबरें
जेपीएनआईसी लखनऊ: अंधेरे से उजाले की ओर, योगी सरकार में बदला संचालन मॉडल
19 hrs ago2017 से पहले सिफारिश, अब प्रतिभा को सम्मान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
3 days agoकाशी से जेवर तकः उत्तर प्रदेश की टेक्नोक्रांति
3 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
4 days agoED-CBI कार्रवाई के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए आरोप
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines