मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद आई सकारात्मक खेल संस्कृति से युवाओं व नागरिकों को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर, यही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई खेल संस्कृति है. मुख्यमंत्री ने 2017 के पहले खिलाड़ियों की अनदेखी व 2017 के बाद नई खेल नीति की भी चर्चा की.
गुरुवार को 470 खिलाड़ियों को दिए जाएंगे नियुक्ति-पत्र
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि इसी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए आज उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत चयनित 43 उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), 295 आरक्षी (नागरिक पुलिस) एवं 132 आरक्षी (पीएसी) सहित कुल 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे.
2017 से पहले उपेक्षित था खेल कोटा
मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज खिलाड़ियों के लिए खुल रहे सरकारी सेवा के द्वार उस बदलाव की तस्वीर भी हैं, जो उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2017 के बाद देखी है. इससे पहले खेल कोटा उपेक्षित था और भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश व पहुंच की चर्चा होती थी.
डबल इंजन सरकार ने खिलाड़ियों को रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जोड़ा
मुख्यमंत्री ने बताया कि डबल इंजन सरकार ने खेल प्रतिभाओं को रोजगार व सुरक्षित भविष्य से जोड़ा है. इसी का परिणाम है कि विभिन्न विभागों में अब तक 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो चुकी है, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस में 866 अन्य खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री ने सभी चयनित खिलाड़ियों को उनके स्वर्णिम भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं.
संबंधित खबरें
ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म 'तोयज' ने जीता पुरस्कार
1 day agoदिल्ली में 31 अक्टूबर से गायत्री परिवार का जन्मशताब्दी महोत्सव
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
6 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
6 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
6 days agoजिंदल पैंथर ने जीती पोलो चैंपियनशिप, गौरव सहगल 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर'
6 days ago'भारत के सेमीकंडक्टर सपने को साकार करेगा स्किल्ड टैलेंट' - प्रीति अदाणी
7 days agoकेदार ड्राइव 2026: आरुषि निशंक की अगुवाई में हिमालय बचाने की मुहिम
8 days agoनोएडा में पोलो मैच में आखिरी लीग मुकाबले से जिंदल पैंथर की रोमांचक जीत
8 days agoशालू जिन्दल को मिला ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines