Zelio Eeva: इंडियन टू व्हीलर बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटर हाई डिमांड पर हैं। इस सेगमेंट में किफायती दाम वाले ईवी स्कूटर काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही एक स्कूटर है Zelio Eeva. कंपनी अपने इस धाकड़ स्कूटर में दो वेरिएंट ऑफर कर रही है।
धांसू स्कूटर में दो बैटरी पैक
यह धांसू स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 120 किलोमीटर तक चलता है। जानकारी के अनुसार Zelio Eeva में दो बैटरी पैक 28 Ah 48 V और 28 Ah 60V दिया गया है। दोनों बैटरी पैक सिटी की स्मूथ सड़क और खराब रास्तों दोनों पर हाई परफॉमेंस देते हैं।
ये भी पढ़ेंः Ambier N8 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज पर चलता है 200 Km, जानें कीमत और शानदार फीचर्स
फाइल फोटो
Zelio Eeva की कीमत 54,575 हजार रुपये
Zelio Eeva शुरुआती कीमत 54,575 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप वेरिएंट 57,475 हजार रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। फिलहाल इसके केवल दो वेरिएंट ही आते हैं। इसमें आरामदायक सिंगल सीट मिलती है।
5 घंटे में होती है बैटरी फुल चार्ज
बैटरी पैक के अनुसार इसकी मिनिमम रेंज 60 किमी है। Zelio Eeva बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। इसमें इंस्ट्रमेंट कंसोल, एंटी थेफ्ट अलार्म, यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट, डीआरएलएस, डिजिटल ट्रिप मीटर, पुश बटन स्टार्ट, फ्रंट स्टोरेज, रिवर्स पार्किंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
स्कूटर में अट्रैक्टिव कलर ऑफर किए जा रहे
Zelio Eeva में राइडर की सेफ्टी के लिए फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिया गया है। स्कूटर में अट्रैक्टिव कलर ऑफर किए जाते हैं। इसमें एलईडी हेड टेल लाइट दिए जा रहे हैं। इसका स्लीक डिजाइन इसे संकरी जगहों में आसानी से निकलने में मदद करता है।
ये भी पढ़ेंः Honda Monkey लॉन्च, 125 cc के धाकड़ इंजन के साथ 70 kmpl की माइलेज देती है यह क्यूट बाइक
महज 5000 रुपये देकर खरीदें
महज 5000 हजार रुपये देकर आप इस स्कूटर को खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको तीन साल के लिए सिर्फ 9.7 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 1,593 रुपये किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट और लोन स्कीम की अवधि को बदलकर मासिक किस्त में बदलाव संभव है। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
1 day agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
2 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
3 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines