Zelio Electric Scooter: देश में अब कम बजट में हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने लगे हैं। जिस तरह से कम बजट में ज्यादा रेंज वाले स्कूटर बाजार में दस्तक दे रहे हैं उसे देखते हुए तो यही लगा रहा है कि आने वाले समय में लोग पेट्रोल टू-व्हीलर की जगह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर पूरी तरह से शिफ्ट हो सकते हैं। Zelio Ebikes ने देश में अपना नया किफायती हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Mystery को लॉन्च कर दिया है । कीमत, रेंज और फीचर्स के दम पर यह स्कूटर… Ola इलेक्ट्रिक, हीरो इलेक्ट्रिक, बजाज और TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर को तगड़ी टक्कर दे सकता है।
कीमत और फीचर्स
Zelio Mystery इलेक्ट्रिक स्कूटर में 72V/29AH लिथियम-आयन बैटरी लगी है जो 72V की पावरफुल मोटर से लैस फुल चार्ज में यह स्कूटर 100 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है और इसकी टॉप स्पीड 70km है। इस स्कूटर का वजन 120किलोग्राम है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 180 किलोग्राम तक है जोकि काफी बढ़िया है । फुल चार्ज होने में इस स्कूटर को 4-5 घंटे का समय लगता है।
डिजाइन और फीचर्स
नये Zelio Mystery इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन क्लासिक स्टाइल है इसके फ्रंट में क्रोम का इस्तेमाल किया है । सिंगल सीट का इस्तेमाल किय है सामान रखने के लिए इसमें काफी जगह दी गई है । इसमें LED हेडलाइट, टर्न इंडिकेटर्स, बैक सपोर्ट, LED टेल लाइट कॉम्बी ब्रेक सिस्टम जिसे फीचर्स देखने को मिलते है।
डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा स्कूटर साबित हो सकता है। इस स्कूटर को ब्लैक, सी ग्रीन, ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस नये स्कूटर में कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले मिलता है जिसमें कई तरह की जानकरियां दी गई हैं। इसके अलावा इसमें USB चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
Zelio X Men इलेक्ट्रिक स्कूटर
इस साल जून में कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Zelio X Men को भी पेश किया था । यह किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। Zelio X Men इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी लाइटवेट है जिसकी वजह से इसे राइड करना काफी आसान होगा। डेली यूज़ के लिए यह वैल्यू फॉर मनी साबित होगा। Zelio X Men इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 64,543 रुपये से शरू होती है।
जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 87,573 रुपये है। इस स्कूटर का वजन 80 किलोग्राम है पेलोड कैपेसिटी 180 किलोग्राम तक है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेस मॉडल में 60V/32AH लेड-एसिड बैटरी दिया गया है जो फुल चार्ज में 55 से 60 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है।
इस स्कूटर को फुल चार्ज होने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। वहीं इसके दूसरे मॉडल में 72V/32AH लेड-एसिड बैटरी लगी है जो चार्ज होने के बाद 70 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। इसे चार्ज होने में करीब 7 से 9 घंटे तक का समय लगता है।
इतना ही नहीं इसके टॉप मॉडल की करें तो इसमें 60V/32AH लिथियम-ऑयन बैटरी दी गई जो फुल चार्ज पर 80 किलोमीटर तक की रेंज देती है फुल चार्ज होने में इसे 4 घंटे तक का समय लगता है।फुल चार्ज होने में इसे 4 घंटे तक का समय लगता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एंटी-थेफ्ट अलार्म फीचर को शामिल किया है।
यह भी पढ़ें: नई Maruti Dzire अगले महीने होगी लॉन्च! पहली बार मिलेगा ये खास फीचर, 30km की मिलेगी माइलेज
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
15 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
17 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
19 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines