Driving License Cancel: भारत में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना कानून के मुताबिक दंडनीय अपराध है। इसके लिए जुर्माना और जेल हो सकती है। वैसे 18 साल से ऊपर हर शख्स के लिए गाड़ी चलाने का अधिकार होता है, लेकिन इस अधिकार की भी कुछ शर्तों के साथ आता है। गाड़ी चलाते समय अगर कोई इन शर्तों का उल्लंघन करता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है। आइये जानते हैं वो कौन से अपराध हैं, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस कैंसल किया जा सकता है।
ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने पर नुकसान
अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो जाता है तो आपको ज्यादा बीमा प्रीमियम देना पड़ सकता है ऐसे में कहा जा सकता है कि गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालना करना बेहद जरूरी है और गाड़ी भी संभाल कर चलानी चाहिए अगर आप गाड़ी ध्यान से चलाते हैं तो आप अपने साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखते हैं।
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना
अगर आप लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं तो आपका लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है। अगर कोई गलत लेन में ड्राइविंग चलते हैं तो या गलत तरीके से ओवरटेक करते हैं तब भी आप पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
फॉग लैंप का गलत इस्तेमाल
फॉग लैंप (Fog Lamps) का इस्तेमाल सर्दी के मौसम में कोहरे को काटने के अलावा बारिश के दौरान किया जाता है,साफ मौसम में इसका इस्तेमाल करने से बचें वरना आप पर जुर्माना लग सकता है।
शराब पीकर गाड़ी चलाना
अगर आप शराब पीकर गाड़ी चलते हैं तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसल किया जा सकता है। और यह सबसे आम कारण होता है।शराब पीकर गाड़ी बिलकुल भी न चलायें।
ओवर स्पीड करने से बचें
हाई स्पीड से गाड़ी चलने पर न सिर्फ रोड एक्सिडेंट होने की संभावना बढ़ जाती है,लेकिन अगर ओवरस्पीडिंग में दोषी पाये जाते हैं तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसल किया जा सकता है।
मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना
गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। फ़ोन पर बात करते समय गाड़ी चलाने पर आपका ध्यान भटकता है और दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसल किया जा सकता है।
रेड लाइट जंप करने से
अगर आप रेड लाइट जंप करते हैं तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है। रेड लाइट जंप करना एक गंभीर अपराध है। रेड लाइट जंप करने पर आपका DL सस्पेंड या कैंसल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ना ABS ना Disc फिर भी इन बाइक्स में मिलती है असरदार ब्रेकिंग, कीमत 59,000 से शुरू
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
23 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines