नई दिल्ली: यदि आप भी अपनी बाइक या कार के लिए फैंसी या वीआईपी नंबर (VIP Number) लेना चाहते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके व्हीकल पर आपकी पसंद का नंबर लिखा हो, तो यह रिपोर्ट आपके काम की है। इसमें हम आपको वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे प्राप्त करें इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।
कार/बाइक के लिए वीआईपी (VIP) नंबर
आपने अक्सर कार या बाइक पर यूनिक नंबर प्लेट देखे होंगे। कई लोग अलग या खास रजिस्ट्रेशन नंबर लेने के लिए आरटीओ के पास जाते हैं। इस फैंसी या वीआईपी पंजीकरण नंबर के लिए वाहन मालिक कई बार भारी भुगतान करते हैं।
अभी पढ़ें – अगस्त में इन Two Wheelers ने बनाई भारतीय बाजार में अपनी जगह! ये है लिस्ट
जो नंबर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, उनमें 1, 10, 007, 100, 786 जैसे नंबर शामिल हैं। क्या आप जानते हैं कि अगर आपको भी ऐसा यूनिक नंबर चाहिए तो क्या करें? यदि नहीं तो इसकी जानकारी हम आपको देंगे।
VIP रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करने के लिए अलग से प्रक्रिया होती है, जिसका आपको पालन करना होता है। इसके लिए आपको सरकार को अतिरिक्त शुल्क भी देना होता है, तभी आपको मनचाहा नंबर मिल सकता है।
VIP रजिस्ट्रेशन
आप घर बैठे वीआईपी नंबर प्लेट के लिए कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले सड़क परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको खुद को पब्लिक यूजर के तौर पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आपको तय शुल्क देकर अपना पसंदीदा नंबर रिजर्व करना होगा। वीआईपी नंबर प्लेट की कई रेंज हैं, जो अलग-अलग शुल्क लेती हैं।
अभी पढ़ें – Maruti ला रहा है अपनी पहली Electric Car, कीमत होगी 10 लाख से ज्यादा!
आवेदन कैसे करें?
परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट पर एक सार्वजनिक उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करने के बाद, किसी भी नंबर प्लेट का चयन करें। फिर शुल्क का भुगतान करें। शुल्क का भुगतान करने के बाद आपको उस नंबर की नीलामी में भाग लेना होगा। नीलामी में आपको वह नंबर प्लेट जीतनी होगी। इसके बाद आपको मनचाहा नंबर मिल जाएगा।
वीआईपी और फैंसी नंबर प्लेट की रेंज क्या है?
परिवहन विभाग वीआईपी नंबर के रूप में 0001 से 9999 के बीच कई नंबर प्रदान करता है। ये नंबर तीन कैटेगरी में हैं, सुपर एलीट, सिंगल डिजिट और सेमी फैंसी नंबर। इन नंबर प्लेट का बेस प्राइस अलग-अलग होता है। नंबर प्लेट की कीमत नीलामी के बाद बदलती रहती है (बोली लगाने के आधार पर)। उदाहरण के लिए, एक सुपर एलीट नंबर (0001) को 5 लाख रुपये में बुक किया जा सकता है। हालांकि, यह कीमत हर राज्य में अलग-अलग हो सकती है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
55 mins agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
17 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines