EV Subsidy scheme: हाल ही में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने हाइब्रिड वाहनों का रोड टैक्स माफ किया था, जिसके बाद हाइब्रिड कारों की बिक्री में रफ़्तार देखने को मिली। लेकिन अब सरकार ने लोगों को एक और बड़ा तोहफा दे दिया है। अब इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी (छूट) की अवधि को बढ़ा दिया गया है। इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 5000 रुपये और फोर व्हीलर और एक लाख रूपये सहित अन्य वाहन खरीदने पर अब अक्टूबर 2027 तक सरकार सब्सिडी मिलेगी।
आपको बता दें कि योगी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। इलेक्ट्रिक कारों को विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति 2022 के तहत सब्सिडी मिलती रही है। सरकार की ये योजना 14 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2023 तक लागू थी। उस दौरान इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वालों से आवेदन लेकर सब्सिडी उनके खाते में भेजी गई।
यह प्रक्रिया अब भी जारी है। 13 अक्टूबर 2023 के बाद से सब्सिडी को लेकर मामला असमंजस रहा है। लेकिन अब सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है कि टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर पर सब्सिडी अक्टूबर 2027 मिलती रहेगी।
सब्सिडी 2027 तक देने का आदेश हुआ जारी
सरकार की तरफ से टू-व्हीलर के लिए 100 करोड़ रुपये और फोर-व्हीलर पर एक लाख रुपए की छूट 25 हजार वाहनों के लिए स्वीकृत हुई है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि गाड़ी खरीदने वालों को सिर्फ एक ही वाहन पर ही छूट मिलेगी।
हाइब्रिड कारों पर रोड टैक्स माफ़
इसी महीने उत्तर प्रदेश में हाइब्रिड कारों पर 100% रोड टैक्स माफ़ किया गया था। हाइब्रिड गाड़ियों को बढ़ाना देने के लिए उत्तर प्रदेश में टोयोटा की Innova HyCross, HyRyder और Camry हाइब्रिड कारों पर 4.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Toyota की स्ट्रोंग हाइब्रिड कारों पर 100% रोड टैक्स माफ़ किया गया है। सरकार ने यह कदम हाइब्रिड कारों को प्रोत्साहन देने के लिए रोड टैक्स माफ़ किया था ।हाइब्रिड का बाजार तेजी से उभर रहा है। RTO टैक्स में छूट का फायदा अगर ठीक प्रकार से ग्राहकों को दिया तो आने वाले समय में यह एक बड़ा मार्किट बनेगा।
4.40 लाख रुपये तक की बचत
100% रोड टैक्स माफ़ करने के बाद Toyota Camery पर 4.40 लाख रुपये की बचत हुई। जबकि Hyryder पर आपको 2 लाख रुपये का फायदा हुआ। इतना ही नहीं Hycross पर आप पूरे 3.10 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इतना बड़ा डिस्काउंट सिर्फ हाइब्रिड वाहनों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन वाहनों को खरीदें। उत्तर प्रदेश सरकार का यह नया प्रोत्साहन अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।
कीमत की बात करे तो Toyota Camry हाइब्रिड की कीमत 46.17 लाख रुपये है जबकि Innova Hycross की कीमत 25.97 लाख रुपये है। इसके अलावा Hyryder की कीमत 16.66 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
| मॉडल | डिस्काउंट |
| Toyota Innova HyCross | 4.40 लाख रुपये |
| Toyota Hyryder | 2 लाख रुपये |
| Toyota Innova HyCros | 3.10 लाख रुपये |
यह भी पढ़ें: FASTag Update: आपकी एक गलती से Toll पर देना पड़ेगा दोगुना पैसा
संबंधित खबरें
ड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
9 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
10 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
11 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines