Yezdi Roadster VS Zontes 350R: इंडियन मार्केट में इन दिनों रेट्रो और रेसर लुक बाइक लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन मोटरसाइकिलों की कीमत सामान्य बाइक से थोड़ी अधिक होती है। आइए आपको इस सेगमेंट में 300 सीसी इंजन पावर की दो बाइक Yezdi Roadster और Zontes 350R के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Yezdi में डुअल-चैनल ABS
Yezdi में सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS मिलता है। जिससे राइडर को इसे चलाते हुए बाइक पर फुल कंट्रोल महसूस होता है। हादसे के समय यह चालक को संभलने का अतिरिक्त समय प्रदान करता है। यह हादसे सब बचाव में मददगार है।
Yezdi Roadster
Yezdi Roadster 29 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट
Yezdi Roadster 29 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक 28.53 kmpl की माइलेज देती है। इसमें ट्यूबलेस टायर, अट्रैक्टिव Crimson Dual Tone colour scheme मिलती है। डॉर्क रेंज में Smoke Grey कलर की कीमत 2,01,142 लाख एक्स शोरूम है। वहीं, Steel Blue और Hunter Green 2,05,142 लाख एक्स शोरूम में मिलता है।
रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर
Yezdi Roadster में रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते है। रोडस्टर डार्क सीरीज़ में बार-एंड मिरर और शॉर्ट फ्लाईस्क्रीन के साथ एक ब्लैक आउट थीम है, जबकि क्रोम रेंज को पावरट्रेन और एग्जॉस्ट पर मेटल फिनिश के साथ दिया गया है।
सेफ्टी के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक
बाइक में लंबी विंडस्क्रीन, 135mm का व्हील बेस और टेलीस्कोपिक फोर्क मिलते हैं। आरामदाय सफर के लिए इसमें ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर। इसमें ऑफ-रोड और रेन मोड मिलता है। बाइक में पावरफुल 334 cc का इंजन दिया है।यह धाकड़ इंजन 7,300 RPM और 28 bhp की पावर देती है। सेफ्टी के लिए इसके दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
Zontes में आते हैं धाकड़ चार ट्रिम
बाइक में धाकड़ 348 cc का इंजन है। Zontes 350R में टीएफटी फुल-कलर ओर LCD स्क्रीन, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह बाइक 38 bhp का पावर देती है। यह 9,500 rpm और 32 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है।जोंटेस की बाइक 350R बाजार में 3,25,000 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती हैं।
Zontes 350R
मिलता है फास्ट-चार्जिंग यूएसबी पोर्ट
बाइक का टॉप मॉडल 350T की कीमत 3,47,000 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इसके अलावा GK350 और 350T मॉडल भी बाजार में उपलब्ध हैं। इसमें टीएफटी फुल-कलर LCD स्क्रीन, कीलेस कंट्रोल, चार राइड मोड, LED लाइटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें डुअल फास्ट-चार्जिंग यूएसबी पोर्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और डुअल-चैनल एबीएस मिलता है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
11 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
12 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
15 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
17 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
19 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines