Top 10 SUVs Launched In 2025: आखिरी पड़ाव पर चल रहा ये साल 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए SUV का साल साबित हुआ. इस साल हर सेगमेंट किफायती से लेकर प्रीमियम तक नई और अपडेटेड SUVs लॉन्च हुईं. पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक ऑप्शन्स की भी भरमार रही, जिससे लोगों के पास पहले से कहीं ज्यादा विकल्प आ गए. आइए जानते हैं 2025 की टॉप 10 नई SUVs कौन-सी है और क्या है उसकी कीमत और फीचर्स.
2025 में लॉन्च हुईं टॉप-10 SUVs
1. 2025 Hyundai Venue (कीमत: 7.90 लाख-15.51 लाख रुपये)
कंपनी की सेंकड जनरेशन Hyundai Venue पूरी तरह नए लुक और फीचर्स के साथ आई. इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, दो 12.3-इंच की स्क्रीन और 360-डिग्री कैमरा मिलता है. इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही हैं, लेकिन अब डीजल-ऑटोमैटिक कॉम्बो भी दिया गया है. इसके साथ ही Hyundai Venue N Line वेन्यू का स्पोर्टी अवतार यानी N Line भी साथ में लॉन्च हुआ. इसमें अलग डिजाइन एलिमेंट्स के साथ सिर्फ टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है, जो ड्राइविंग के शौकीनों को पसंद आएगा.
2. Maruti Victoris (कीमत: 10.50 लाख- 19.99 लाख रुपये)
Creta को टक्कर देने के लिए Maruti का नया दांव Victoris है. पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं. इसमें Grand Vitara वाले इंजन ऑप्शन मिलते हैं और CNG टैंक नीचे फिट किया गया है.
3. 2025 Tata Sierra (कीमत: 11.49 लाख रुपये से शुरू)
हाल ही में लॉन्च हुई क्लासिक Sierra अब मॉडर्न अवतार में लौटी. इसमें ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप, JBL का 12-स्पीकर सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स हैं. दो 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (NA और टर्बो) के साथ मैनुअल व ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलते हैं.
4. Mahindra XEV 9S (कीमत: 19.95 लाख- 29.45 लाख रुपये)
XUV700 का इलेक्ट्रिक अवतार XEV 9S 7 सीटर ऑप्शन के साथ आया है. इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS मिलता है. 59, 70 और 79 kWh बैटरी के साथ इसकी रेंज 679 किमी तक बताई गई है, ड्राइव RWD है.
5. Kia Syros (कीमत: 9 लाख- 17.80 लाख रुपये)
Sonet और Seltos के बीच जगह बनाने वाली Syros अपने अलग लुक और फीचर्स के कारण चर्चा में है. डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, चारों सीटों पर वेंटिलेशन और लेवल-2 ADAS इसके मेन अट्रैक्शन हैं. इसमें Sonet वाले 1.0 टर्बो-पेट्रोल और 1.5 डीजल इंजन मिलते हैं.
6. Tata Harrier EV (कीमत: 21.49 लाख- 30.23 लाख रुपये)
Harrier का इलेक्ट्रिक अवतार AWD सिस्टम के साथ आया है. 14.5-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और लेवल-2 ADAS जैसी टेक्नोलॉजी इसमें मिलती है. 65 और 75 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ इसकी रेंज 627 किमी तक है.
7. 2025 Volkswagen Tiguan R-Line (कीमत: 49 लाख रुपये)
प्रीमियम सेगमेंट वाली ये कार CBU के तौर पर आई Tiguan R-Line अब Volkswagen की फ्लैगशिप SUV है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 9 एयरबैग्स और ADAS दिया गया है. 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT और AWD दिया गया है.
8. 2025 Skoda Kodiaq (कीमत: 46.89 लाख- 48.69 लाख रुपये)
स्कोडा की दूसरी जनरेशन Kodiaq पेट्रोल इंजन के साथ दो वेरिएंट में मार्केट में आई. बड़े टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और पार्किंग असिस्ट जैसी सुविधाएं इसे फैमिली SUV के तौर पर मजबूत बनाती हैं. इसका इंजन Tiguan R-Line जैसा ही है.
9. VinFast VF6 और VF7 (कीमत: 16.49 लाख- 25.49 लाख रुपये)
Vietnam कंपनी VinFast ने दो नई इलेक्ट्रिक SUVs VF6 और VF7 लॉन्च कीं. HUD, 360 कैमरा और लेवल-2 ADAS इनके मेन फीचर्स हैं. VF6 की रेंज 468 किमी और VF7 की 532 किमी तक बताई गई है.
10. 2025 Tesla Model Y (कीमत: 59.89 लाख- 67.89 लाख रुपये)
Tesla की भारत में एंट्री Model Y से हुई. 15.4-इंच स्क्रीन और फुल ADAS इसके खास फीचर्स हैं. RWD सेटअप में यह 622 किमी तक की रेंज देती है, जबकि फुल सेल्फ-ड्राइविंग पैकेज एक्स्ट्रा कीमत पर मिलता है.
ये भी पढे़- 2025 में सबसे ज्यादा पॉपुलर रहीं ये 15 कारें, लिस्ट में देखें किसने मचाया धमाल
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
4 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
5 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
10 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
11 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines