---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

181 km/h की टॉप स्पीड, दिसंबर में नए क्लेवर में लौट रही Yamaha की बाइक

Yamaha YZF-R3 में डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा। यह सिस्टम सेंसर से चलता है। बाइक में LCD लाइटिंग और हेडलैंप मिलते हैं।

---विज्ञापन---

Yamaha YZF-R3: यामाहा की स्पोर्टी लुक बाइक YZF-R3 जल्द ही नए रंग रूप में लॉन्च होगी। अनुमान है कि कंपनी दिसंबर 2023 में इस बाइक को बाजार में पेश कर सकती है। बता दें BS4 इंजन होने के चलते इसे बंद किया गया था। अब नई बाइक में धांसू BS6 इंजन मिलेगा। नई Yamaha YZF-R3 शुरुआती कीमत 3.50 लाख से लेकर 4 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। यह बाइक Kawasaki Ninja 300, KTM RC 390 और Aprilia RS 457 से मुकाबला करेगी। बाइक में अपसाइड डाउन फ्रोक मिलेंगे।

मस्कुलर फ्रंट लुक

बीते दिनों हुई डीलर कॉन्फ्रेंस में कंपनी ने इसे पेश किया था। इसका फ्रंट एयरोडायनेमिक होगा, जिससे इसे सड़क पर हाई स्पीड निकालने में मदद मिलेगी। यह पुरानी बाइक से बढ़ी होगी। इसका फ्रंट मस्कुलर होगा और टेल थोड़ी शॉट और पतली रखी जाएगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस बाइक की डिलीवरी डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

---विज्ञापन---

Yamaha YZF-R3

Yamaha YZF-R3

---विज्ञापन---

डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम

Yamaha YZF-R3 में डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा। यह सिस्टम सेंसर से चलता है। यह दोनों टायरों को नियंत्रित करने में मदद करता है। बाइक में LCD लाइटिंग और हेडलैंप मिलते हैं। इसमें एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। बाइक में दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें डैशिंग अलॉय व्हील मिलते हैं। बाइक में आरामदायक स्प्लिट सीट  दी गई हैं। इसमें आरामदायक सस्पेंशन मिलते हैं।

---विज्ञापन---

बाइक में 26.1 Nm का टॉर्क

इसके मुकाबले की Kawasaki Ninja 300 की बात करें तो यह एक वेरिएंट और तीन कलर में आती है। इसमें 296cc BS6 इंजन मिलता है। यह स्पोर्ट्स बाइक 38.88 bhp की पावर देती है। बाइक में 26.1 Nm का टॉर्क मिलता है। बाइक में आगे और पीछे दोनों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। बाइक में 38.4 bhp की पावर और 26.1Nm की पावर मिलती है। यह हाई स्पीड स्टाइलिश बाइक है। इसमें एलईडी लाइट और डुअल चैनल एबीएस मिलता है।

First published on: Nov 04, 2023 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola