Yamaha XSR155: यामाहा अकसर अपनी मोटरसाइकिलों में कुछ नया प्रयोग करता है। इसी कड़ी में यामाहा की एक धांसू बाइक है Yamaha XSR155. इस बाइक में 155 cc का दमदार इंजन दिया गया है। यह इंजन सड़क पर 19.3 PS की पावर देता है और 14.7 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

विज्ञापन

बाइक देती है 48.58 kmpl की माइलेज 

यह बाइक 48.58 kmpl की माइलेज देती है। इसमें फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में ट्यूबलेस टायर हैं। About Yamaha XSR155 की शुरूआती कीमत 1.40 लाख रुपये एक्स शोरूम है। फिलहाल यह 1 वेरिएंट में मिलती है।

विज्ञापन
Yamaha XSR155

Yamaha XSR155

10 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

इसका फ्यूल टैंक 10 लीटर का है। जिसका डिजाइन teardrop शेप में है। इस शेप में राइडर को बैठने में आसानी होती है और लंबी दूरी के सफर में उसका सफर आरादायक रहता है। साल 2022 में इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। फिलहाल कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमार है कि इस साल के अंत तक यह पेश कर दी जाए।

विज्ञापन

XSR 155 एक नियो रेट्रो स्टाइल बाइक है

XSR 155 एक नियो रेट्रो स्टाइल बाइक है। इसमें LED हेडलाइट, टेललाइट सर्कुलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स है। इसमें USD fork और मोनोशॉक सस्पेंशन है। जिससे इसे संकरी जगहों में चलाना आसान होगा। इसके बड़े अलॉय व्हील इसे अट्रैक्टिव लुक्स प्रदान करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ