Yamaha XSR 155: अगर आप यामाहा की के फैन हैं तो यह खबर आपके लिए है। अगले महीने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 शुरू होने वाला है। 17 से लेकर 22 जनवरी तक यह चलेगा । इस एक्सपो में कई गाड़ियों को पेश किया जाएगा । और इस बार एक्सपो में Yamaha XSR 155 बाइक को भी शोकेस किये जाने की संभावना बताई जा रही है। यह एक मॉडर्न रेट्रो मोटरसाइकिल होगी। इसकी बाइक को कंपनी लॉन्च करने जा रही है। आइए जानते हैं कि Yamaha की नई XSR 155 बाइक में क्या कुछ होगा खास और कितनी होगो इसकी कीमत।
इंजन और पावर
नई Yamaha XSR 155 के इंजन की बात करें तो इसमें 155cc, लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल सकता है जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस हो सकता है। इस इंजन को भारत के हर मौसम के हिसाब से सेट किया गया है ताकि परफॉरमेंस में कोई कमी ना आये। इस बाइक के फ्रेम को USD फोर्क और मोनोशॉक के जरिए सस्पेंड किया गया है। इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ला रही है नई 7 सीटर कार! टेस्टिंग के दौरान पहली बार आई नजर
डिजाइन और फीचर्स
यामाहा की नई XSR 155 बाइक का डिजाइन यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी पसंद आ सकता है। बाताया जा रहा है कि यामाहा के लिए यह एक स्पेशल बाइक है जो काफी मायने भी रखती है। यह बाइक कंपनी की ही MT-15 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसे पहले से ही भारत में बनाया जा रहा है। इससे लागत और कीमत को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। नई XSR 155 का लुक सिंपल होगा जो इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। इसमें गोल हेडलाइट से लेकर टियरड्रॉप आकार के फ्यूल टैंक, एक्सपोज़्ड डेल्टा बॉक्स फ्रेम और छोटे फेंडर तक दिया गया है।
कितनी होगी कीमत
यामाहा की नई XSR 155 बाइक की कीमत के बारे में कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन सोर्स के मुताबिक इसे 1.4 लाख रुपये से लेकर 1.8 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक का सीधा मुकाबला टीवीएस रोनिन से होगा। कंपनी की तरफ से अभी तक इसे भारत में लॉन्च करने की किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta हुई 1.34 लाख रुपये सस्ती, लेकिन इन ग्राहकों को ही मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
नई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
6 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
8 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines