Yamaha RX100: यामाहा RX100 नाम सुनते ही इसे एक बार चलाने का दिल करता है। बाइक लवर्स इसे मोटरसाइकिलों का legend मानते हैं। लंबे समय से इस बाइक के रिलॉन्च होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। आइए आपको बताते हैं कि यह बाइक अपने नए कलेवर में किस पावरट्रेन के साथ आएगी। यह न्यू जेनरेशन को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, इसमें फ्यूचरिस्टिक लुक होगा।
जल्द होगी लॉन्च
जानकारी के अनुसार कंपनी अपने फेमस मॉडल को नया रूप और नाम देगी। अब इसमें 100 की जगह 200 या इससे अधिक सीसी का पेट्रोल इंजन मिलने का अनुमान है। हालांकि कंपनी ने अकसर अपने इस हाई डिमांड मॉडल को फिर से पेश करने की हामी तो भरी है, लेकिन यह कब और किस तरह होगा इस बारे में हमेशा कोई खुलासा करने से बचती रही है। अनुमान है कि यह बाइक साल 2026 में लॉन्च होगी।
लॉन्च के बाद खरीदने वालों की लाइनें
यह बाइक पहली बार साल 1985 में लॉन्च की गई थी। जिसे साल 1996 में बंद किया गया था। अब नई Yamaha RX100 अब 4 स्ट्रोक इंजन में आएगी। यह इंजन सड़क पर हाई पावर और टॉर्क जेनरेट करता है। जानकारी के अनुसार यह शुरुआती कीमत 1 लाख एक्स शोरुम में ऑफर होगी। नई बाइक में एयर कूल्ट बीएस 6 इंजन होगा। जो लॉन्ग रूट पर सफर करने में हाई पावर देगी।
ऐसी होगी नई बाइक
नई बाइक में अलॉय व्हील के साथ डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं। इस बाइक में रेट्रो स्टाइल लुक मिलेगा। नई बाइक में पहले से इम्प्रूव सस्पेंशन मिलेगा, जिससे सिटी की स्मूथ सड़कों और खराब रास्तों दोनों पर यह हाई परफॉमेंस देगी। इसमें एलईडी लाइटें, डीआरएल और सेल्फ स्टार्ट का ऑप्शन होगा।
मचाया था धमाल
पुरानी Yamaha RX100 में 11 PS की पावर जेनरेट होती थी। बाइक 10.39 Nm का टॉर्क देती थी और इसमें दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए थे। बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता था। यह किक स्टार्ट में आती थी। इसमें स्टील के साथ टंकी पर यामाहा का बैच मिलता था।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines