---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid: स्पोर्टी लुक्स और कीमत 84 हजार से कम, 125 सीसी इंजन सेगमेंट में मिलता है यह धाकड़ स्कूटर

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid: इंडियन मार्केट में 125 सीसी इंजन सेगमेंट स्कूटर की काफी डिमांड रहती है। इसी सेगमेंट में यामाह का एक धाकड़ स्कूटर है Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid. इस स्कूटर में 8.2 PS की पावर क्षमता है, जो सड़क पर हाई परफॉमेंस देता है। आगे और पीछे डिस्क ब्रेक हैं और […]

---विज्ञापन---

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid: इंडियन मार्केट में 125 सीसी इंजन सेगमेंट स्कूटर की काफी डिमांड रहती है। इसी सेगमेंट में यामाह का एक धाकड़ स्कूटर है Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid. इस स्कूटर में 8.2 PS की पावर क्षमता है, जो सड़क पर हाई परफॉमेंस देता है।

आगे और पीछे डिस्क ब्रेक हैं और ट्यूबलेस टायर

स्कूटर 10.3 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जिससे अधिक वजन के साथ यह स्कूटर लंबे रूट पर आसानी से चल सकता है। इसके अलावा इसमें आगे और पीछे डिस्क ब्रेक हैं और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। यह स्कूटर शुरूआती कीमत 83,730 हजार रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है।

---विज्ञापन---
Yamaha MT-03

Yamaha MT-03

 स्कूटर में चार वेरिएंट 9 कलर ऑप्शन

स्कूटर में चार वेरिएंट 9 कलर ऑप्शन के साथ मिलते हैं। इसका टॉप वेरिएंट 93,530 एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। स्कूटर में कुल वजन 99 kg है। इसमें 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक है। Japan टू व्हीलर निर्मामा कंपनी यामाह ने स्कूटर को सभी उम्र वर्ग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

इसमें फ्लाई स्क्रीन, independent indicators, और massive faux air ducts हैं। जो हाई माइलेज और परफॉमेंस देने में मदद करते हैं। इसमें स्मार्ट मोटर जेनरेटर मिलता है, जिससे इसमें चलते हुए ज्यादा आवाज नहीं आती। इसके अलावा स्कूटर में एक इलेक्ट्रिक मोटर, स्टार्ट एंड स्टॉप फीचर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ फंक्शन, 21-लीटर अंडरसीट स्टोरेज और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

---विज्ञापन---

टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप

RayZR 125 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइड हिस्ट्री, लोकेट माई व्हीकल, हैज़र्ड लैंप फंक्शन, आंसर बैक और पार्किंग रिकॉर्ड जैसे फीचर हैं। इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप है। इसमें 12-इंच के फ्रंट और 10 इंच के रियर अलॉय व्हील्स हैं। बाजार में यह Honda Grazia 125, Suzuki Burgman Street, TVS NTorq 125, Aprilia SR 125 से मुकाबला करता है।

First published on: May 07, 2023 11:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola