---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Yamaha के हाइब्रिड स्कूटर में 71 की माइलेज, 91 kmph की टॉप स्पीड

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid Disc में तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें डुअल कलर टोन ऑफर किया जाता है। इसमें एलईडी लाइट और इंडिकेटर दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid Disc: यंगस्टर्स को हाई स्पीड स्कूटर पसंद है। ऐसा ही एक स्कूटर है यामाहा का RayZR 125 Fi Hybrid Disc. इस स्कूटर में 91 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह स्कूटर 8.2 PS की पावर जेनरेट करता है, जो इसे हाई परफॉमेंस टू व्हीलर बनाती है। यामाहा के इस स्कूटर में 125 cc का इंजन मिलता है।

दिवाली पर लोन ऑफर

इस स्कूटर को आप 10000 रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको तीन साल के लिए 9.7 फीसदी ब्याजदर के साथ 2823 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। डाउन पेमेंट के हिसाब से प्रतिमाह किस्त में बदलाव किया जा सकता है। लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीक के डीलरशिप पर जाना होगा।

---विज्ञापन---

स्मार्ट स्कूटर में डिस्क ब्रेक

यह स्कूटर शुरुआती कीमत 93600 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। स्कूटर में 71.33 kmpl की हाई माइलेज देता है। इसमें आरामदायक सफर के लिए सिंगल सीट दी गई है। इस स्मार्ट स्कूटर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह सड़क पर 10.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है। इसमें आरामदायक हैंडल बार मिलता है।

---विज्ञापन---

स्कूटर का कुल वजन 98 kg

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid Disc के एग्जॉस्ट में कवर मिलता है। यह स्कूटर फ्रंट से देखने में काफी मस्कुलर और बोल्ड लुक देता है। इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। स्कूटर का कुल वजन 98 kg का है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर मिलता है।

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid

---विज्ञापन---

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid

डुअल कलर टोन 

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid Disc में तीन कलर ऑप्शन METALLIC BLACK,CYAN BLUE,MATTE RED अवेलेबल हैं। स्कूटर में डुअल कलर टोन ऑफर किया जाता है। इसमें एलईडी लाइट और इंडिकेटर दिए गए हैं। इस स्कूटर का बाजार में TVS Ntorq 125 से मुकाबला होता है। यह शुरुआती कीमत 87133 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें 6 वेरिएंट और 14 कलर ऑप्शन मिलते हैं। स्कूटर में 124.8cc BS6 का इंजन मिलता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 03, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola