---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

125cc के सस्ते स्कूटर, 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और 48 की माइलेज 

Yamaha Ray ZR 125 में 12-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और अलॉय व्हील मिलते हैं। वहीं, Honda Dio में 104 kg का वजन है, यह स्कूटर 85 Kmph तक की टॉप स्पीड देता है।

---विज्ञापन---

125cc Scooters: बाजार में कम कीमत वाले हाई माइलेज स्कूटरों की हाई डिमांड है। मार्केट में 125cc इंजन पावर के स्कूटर जबरदस्त लुक्स और फीचर्स के साथ आते हैं। बाजार में ऐसे ही दो स्कूटर हैं Yamaha Ray ZR 125 और Honda Dio. इन स्कूटरों में तेज रफ्तार के साथ डिजिटल कंसोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम चौड़ी सीट और अलॉय व्हील मिलते हैं। आइए आपको इन दोनों स्कूटरों के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Yamaha Ray ZR 125 में 12-इंच के अलॉय व्हील

यह स्टाइलिश स्कूटर 12-इंच के अलॉय व्हील के साथ आता है। इसमें सामान रखने के लिए 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है। यामाहा का यह स्मार्ट स्कूटर चार वेरिएंट में अवेलेबल है। इसमें 125 सीसी इंजन मिलता है। यह स्कूटर शुरूआती कीमत 85030 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। इसमें 8.2 PS की पावर और 10.3 Nm की पीक टॉर्क जनरेट होता है। स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और हैजर्ड लैंप फंक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

---विज्ञापन---

yamaha ray zr 125

स्कूटर में डिस्क ब्रेक और डिजिटल कंसोल

यह स्कूटर डिस्क ब्रेक और डिजिटल कंसोल के साथ आता है। इसमें 9 कलर ऑप्शन और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। स्कूटर में 99 kg का कुल वजन मिलता है, इसमें स्टार्ट एंड स्टॉप बटन जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर 5.2 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आता है। इसमें  साइड स्टैंड और इंजन कट-ऑफ फंक्शन है। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप मिल रहा है।

---विज्ञापन---

Honda Dio 125 launched, Honda Dio 125 price, Honda Dio 125 mileage, pertol scooters, scooters under 80000

Ray ZR 125 को Honda Dio देता है टक्कर

Yamaha Ray ZR 125 का अपने प्राइस सेगमेंट में Honda Dio 125 से मुकाबला होता है। होंडा का यह स्कूटर शुरुआती कीमत 83400 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आता है। इसमें 123.92cc का इंजन ऑप्शन दिया जा रहा है। होंडा का यह स्कूटर 8.16 bhp की पावर देता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सड़क पर 48 kmpl तक की माइलेज निकाल लेता है। इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक है। यह स्कूटर 104 kg वजन के साथ 85 Kmph तक की टॉप स्पीड देता है।

---विज्ञापन---
First published on: May 22, 2024 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola