Yamaha R15 V4: यामाहा हमेशा से अपनी हर मोटरसाइकिल में कुछ अलग हटकर देता है। स्टाइलिश होने के साथ कंपनी की बाइक में दमदार इंजन पावर मिलता है। इसी सेगमेंट में यामाहा की एक धांसू बाइक है R15 V4. आइए आपको इस मोटरसाइकिल के फीचर्स, कीमत और पावरट्रेन के बारे में बताते हैं।
बाइक में जानदार 155 cc का इंजन मिलता है
बाइक में जानदार 155 cc का इंजन मिलता है। बाइक का पावरफुल इंजन 18.4 bhp की पावर और 14.2 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Yamaha R15 V4 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इनकमिंग कॉल अलर्ट, एसएमएस और ईमेल नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
फाइल फोटो
धांसू बाइक में 6 अट्रैक्टिव कलर ऑफर किए गए हैं
इस शानदार बाइक में एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, ट्विन-एलईडी DRLS, सिंगल बाई-फंक्शनल एलईडी हेडलाइट दिया गया है। Yamaha R15 V4 कंपनी की स्पोर्ट्स बाइक हैं, जिसमें 6 अट्रैक्टिव कलर ऑफर किए जाते हैं। बाइक में सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
Yamaha R15 V4 6 स्पीड़ मैनुअल ट्रांसमिशन
Yamaha R15 V4 6 स्पीड़ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें पांच वेरिएंट मिलते हैं। डैशिंग मोटरसाइकिल में 11 लीटर का फ्यूल टैंक है। इसकी सीट हाइट 815 mm की है। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें दो राइड मोड दिए गए हैं।
Yamaha R15 V4 6 बाइक 55 kmpl की माइलेज
Yamaha R15 V4 6 बाइक 55 kmpl की माइलेज देती है। इसमें में एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया हैं। यह बाइक कुल 142 kg वजन की है, जिससे इसे सड़क पर नियंत्रित करना आसान है। यह बाइक बाजार में शुरूआती कीमत 1.81 लाख रुपये एक्स शोरुम में मिलती है।
ये भी पढ़ें-Honda का बड़ा धमाका, लेकर आया दो नए टू व्हीलर, जानें फुल डिटेल
बाइक में स्मार्टफोन एप्लिकेशन और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स
बाइक में स्मार्टफोन एप्लिकेशन, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, ट्विन-एलईडी DRLS दिए गए हैं। बाइक में एलईडी टेललाइट, वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA), असिस्ट और स्लिपर क्लच, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलते हैं। यह हाई परफॉमेंस बाइक है। इसकी सीटिंग डिजाइन को कम्फर्टेबल बनाया गया है।
21 हजार रुपये डाउन पेमेंट
बाइक को 21 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है। इस लोन स्कीम के लिए आपको 6 फीसदी ब्याजदर के साथ कुल तीन साल के लिए प्रतिमाह 5,826 रुपये की किस्त देनी होगी। डाउन पेमेंट के अनुसार प्रतिमाह किस्त को तय कर सकते हैं। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी यामाह के डीलरशिप पर जाना होगा।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
12 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
13 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
17 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
18 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
18 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines