हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Yamaha Neo: यामाहा लॉन्च करेगा अपना नया ईवी स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत

विज्ञापन
yamaha neo

Yamaha Neo: यामाहा इंडियन टू व्हीलर मार्केट में ईवी सेगमेंट में अपना नया स्कूटर Yamaha Neo लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह स्कूटर सिंगल और डबल बैटरी दोनों विकल्प में दिया जाएगा। अनुमान है कि कंपनी इसमें 1.58 kW और 2.06 kW की पावर क्षमता का विकल्प देगी।

फ्रंट में KYB टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ईको और स्पोर्ट्स अलग-अलग मोड मिलेंगे। यह एक बार चार्ज होने पर करीब लगभग 60 किलोमीटर से अधिक चलेगा। Yamaha Neo के फ्रंट में KYB टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक दिया जाएगा। जिससे राइडर का सफर आरामदायक होगा। खराब रास्तों पर भी इसमें कम झटके महसूस होंगे।

और पढ़िए – Maruti ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, विश्व स्तर पर टॉप 30 वाहन निर्माताओं में हुई शामिल

सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क-ड्रम सेटअप 

सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क-ड्रम सेटअप है। इसके अलावा इसके हैंडलबार पर डिजिटल सेटअप मिलेगा। यामाहा नियो में कीलेस स्टार्ट, बड़ी एलसीडी स्क्रीन मिलेगी। इसमें यामाहा मायराइड ऐप का फीचर मिलेगा। जिसके जरिए चालक स्मार्टफोन को टू व्हीलर के साथ जोड़ा सकता है। यह कंसोल स्पीड, बैटरी चार्ज लेवल, टाइम, फोन कॉल और मैसेज अलर्ट प्रदर्शित करेगा।

विज्ञापन
और पढ़िए – SUV सेगमेंट का खेल बिगाड़ेंगी Hyundai की यह कारें, जानें डिटेल

इसमें मिलेंगे LED हेडलाइट और 13-इंच के अलॉय व्हील

फिलहाल कंपनी ने अपने इस नए दमदार स्कूल की कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। संभावना जताई जा रही है कि इसे दिसंबर 2023 तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह 2.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इसमें LED हेडलाइट, 13-इंच के अलॉय व्हील, 135 mm की ग्राउंट क्लीयरेंस और 27 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलेगी। इसमें तीन कलर ऑप्शन Milky White, Midnight Black और Aqua मिलेंगे।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola