Yamaha motor india: यामाहा ने सोमवार को अपनी चार बाइक के अपडेटेड वर्जन लॉन्च किए हैं। यह सभी बाइक्स 150cc की हैं। लॉन्च हुई बाइकों में MT-15, R15, FZ-X और FZ-S FI के 2023 मॉडल को शामिल हैं। नई बाइक्स में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। आइए आपको एक-एक कर बतातें हैं कि इन नए मॉडल में अब क्या खास है।
MT-15 में है 155cc VVA लिक्विड कूल्ड इंजन
नई यामाहा MT-15 V2.0 बाइक में 155cc VVA लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जा रहा है। बाइक में अपसाइड-डाउन फोर्क्स, रियर मोनोशॉक और डिस्क ब्रेक हैं। इसमें मेटैलिक ब्लैक, आइस-फ्लुओ वर्मिलियन, स्यान स्टोर्म, रेसिंग ब्लू कलर ऑप्शन्स दिए जाएंगे। इसके दो अलग-अलग वर्जन के साथ एलईडी हेडलैंप, टीसीएस, डुअल-चैनल एबीएस के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी। इसमें सियान स्टॉर्म, आइस फ्लुओ वर्मिलियन, रेसिंग ब्लू और मेटालिक ब्लैक डीलक्स चार कलर मिलेंगे। इसकी एक्स-शोरूम शुरूआती कीमत लगभग 16,8400 है।
और पढ़िए –New hyundai verna: मात्र 25 हजार में घर ले जाएं Hyundai की नई Verna, टीजर आउट होते ही दीवाने हुए लोग
FZ-S FI में आया नया डिजाइन
FZ-S FI में डिजाइन अपडेट किया गया है। इसमें एलईडी लैंप और नए हेडलैंप दिए जा रहे हैं। इसके अलवा इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स मिलेगी। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी होगा। यह मैटेलिक ग्रे, मेजेस्टी रेड और मैटेलिक ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में मिलेगी। इसकी एक्स-शोरूम शुरूआती कीमत लगभग 11,5200 है।
yamaha r15 v3
FZ-X में मिलेगा गोल्डन व्हील
नई FZ-X में अब गोल्डन व्हील ट्रिम्स, एलईडी टर्न इंडिकेटर, एलईडी टेललाइट होंगी। वहीं, इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स और बाई-फंक्शनल एलईडी हेडलैंप्स दिया जाएगा। बाइक में मोबाइल चार्जिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स होंगे। रंग की बात करें तो इसमें डार्क मैट ब्लू और मैट कॉपर समेत तीन कलर ऑप्शन हैं। इसकी एक्स-शोरूम शुरूआती कीमत लगभग 13,5900 है।
और पढ़िए –डुअल-टोन में लॉन्च हुई Maruti Suzuki की यह नई सेडान कार, कीमत बस इतनी सी
R15 में मिलेगा डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर
R15 एक रेसिंग बाइक है। इसे सिग्नेचर व्हाइट और ब्लू यामाहा पेंटेड कलर के साथ उतारा गया है। इसमें नाइट मोड डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर है। दरअसल, 1 अप्रैल से देश में OBD 2 उत्सर्जन मापदंडों लागू हो रहे हैं। नए उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह बाइक तैयार की हैं। इसकी एक्स-शोरूम शुरूआती कीमत लगभग 18,0900 है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
5 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
8 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
12 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines