Yamaha Y16ZR Doxou: यामाहा ने बेहद आरामदायक सीट डिजाइन के साथ अपना नया फैमिली स्कूटर Y16ZR Doxou लॉन्च किया है। कंपनी का यह मैक्सी-स्कूटर है, जिसमें 155 cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह दमदार इंजन 17.7 bhp की पावर और 14.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जो इसे खराब रास्तों में भी चलने की हाई पावर देता है।
सिर्फ 5000 यूनिट सेल के लिए उपलब्ध
अभी नए स्कूटर की सिर्फ 5000 यूनिट सेल के लिए उपलब्ध है। दरअसल, यह स्कूटर फिलहाल मलेशियाई के बाजार में लॉन्च किया गया है। अनुमान है कि यह जल्द भारत के बाजार में भी आएगा। हालांकि कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा
यामाहा Y16ZR डोक्सू स्कूटर में स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर और फ्यूल लेवल जैसे सभी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ उतारा गया है। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक है। जो राइडर के सफर को आरामदायक बनाते हैं।
स्कूप्ड सिंगल सीट के साथ शार्प साइड पैनल
स्कूटर में बड़े अलॉय व्हील के साथ हैंडलबार काउल, सेंट्रल-सेट DRL और स्प्लिट LED हेडलाइट मिलेंगे। इसमें टेल-अप पोस्चर और स्कूप्ड सिंगल सीट के साथ शार्प साइड पैनल है। इसके फ्रंट और रियर दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो यात्री के सफर को सुरक्षित बनाते हैं।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
59 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines