हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Yamaha ने लॉन्च किए 125cc के तीन स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स 

विज्ञापन
Fascino 125 Fi

Yamaha Motor: यामाहा ने सोमवार को भारतीय बाजार में तीन नए स्कूटर लॉन्च किए हैं। यह भी स्कूटर 125cc के स्कूटर हैं। दरअसल, कंपनी ने Fascino 125 Fi, Ray ZR 125 Fi और Ray ZR तीनों के 2023 वैरिएंट बाजार में पेश किए हैं।

सभी मॉडल E20 फ्यूल-कंप्लेंट इंजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सभी मॉडल E20 फ्यूल-कंप्लेंट इंजन हैं। जो कम ईंधन में हाई माइलेज देते हैं। इन सभी मॉडलों को OBD2 कंप्लेंट मानकों के अनुसार बनाया गया है। दरअसल, इससे रियल टाइम में इंजन की जानकारी मिलती है।

और पढ़िए –मात्र 2,499 रुपये में घर ले जाएं यह पावरफुल EV बाइक, सिंगल चार्ज में देती है 150 Km की रेंज

विज्ञापन

 

Features and Specifications

जानकारी के मुताबिक सभी 125cc हाइब्रिड स्कूटर हैं। इनमें ब्लूटूथ, वाई-कनेक्ट ऐप दिया जा रहा है। इनमें फ्यूल कंजम्प्शन ट्रैकर, मेंटीनेंस रिकम्डेशन, लास्ट पार्किंग लोकेशन, मालफंक्शन नोटिफिकेशन, परफॉर्मेंस मॉनिटर सिस्टम,  राइडर रैंकिंग दिया जा रहा है। इनमें BS6, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड (FI), 125 cc ब्लू कोर इंजन है। यह इंजन 6500 RPM पर 8.2 PS की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर स्मार्ट मोटर जेनरेटर (एसएमजी) सिस्टम के साथ लॉन्च किए गए हैं।

ray zr 125 fi

विज्ञापन

युवाओं के लिए खास कलर ऑपशन 

कंपनी ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए Fascino 125 Fi Hybrid और Ray ZR 125 Fi Hybrid काे डार्क मैट ब्लू कलर में उतारा है। वहीं, Ray ZR Street Rally 125 Fi Hybrid को दो न्यू कलर मैट ब्लैक और लाइट ग्रे में बाजार में उतारा गया है। Ray ZR 125 Fi हाईब्रिड मैट रेड, मैटेलिक ब्लैक और सियान ब्लू में मिलेगा। इन कलर ऑप्शन से यह स्कूटर स्पोर्टी लुक में दिखाई पड़ रहे हैं।

और पढ़िए –Tata Motors और Uber की बीच हुआ बड़ा सौदा, 25 हजार XPRES-T इलेक्ट्रिक कारें होंगी शामिल

विज्ञापन

यह है कीमत 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Fascino 125 Fi हाइब्रिड की कीमत ₹91,030 है। Ray ZR 125 Fi हाइब्रिड की कीमत ₹89,530 और Ray ZR स्ट्रीट रैली 125 Fi हाइब्रिड की कीमत ₹93,530 है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola