Yamaha Motors: यामाहा मोटर कंपनी ने एक नया अखिल भारतीय ब्रांड अभियान ‘द कॉल ऑफ द ब्लू 3.0’ (The Call of the Blue 3.0) को लॉन्च किया है। आपको बता दें कि “यह यामाहा का बिल्कुल नया अभियान है जो ‘रोमांच, शैली और स्पोर्टीनेस’ की अपनी वैश्विक ब्रांड वाली छवि को बरकरार रखते हुए अपनी उत्पाद की योजना, और ग्राहकों से जुड़ी रणनीतियों पर काम करेगा।
इससे पहले इस अभियान (‘द कॉल ऑफ द ब्लू’) को कंपनी ने पहली बार अगस्त 2018 में पेश किया था। आपको बता दें कि यामाहा का उद्देश्य अपने products के सभी अनुभवों के माध्यम से यामाहा रेसिंग के उत्साह को बढ़ाकर ब्रांड की विशिष्टता और पॉपुलेरिटी को आगे बढ़ाएगा।
और पढ़िए – Best Mileage Bikes: 100km से भी ज्यादा का माइलेज देती है ये बेहद सस्ती बाइक्स, जानें
इस अभियान की वजह से ही यामाहा की बाजार में हिस्सेदारी जो 2018 में 10 प्रतिशत थी, वो बढ़कर सन् 2021 में 15 प्रतिशत तक की हो गई है, और इसी प्रीमियम सेगमेंट पर ध्यान देने के साथ साथ नए आठ वैश्विक उत्पादों को भी लॉन्च किया गया हैं। यामाहा कंपनी के इस नए अभियान की वजह से कई अनुभव जैसे स्पोर्टी, उत्साहजनक और स्टाइलिश को एक नई दिशा मिली है।आपको बता दे कि यामाहा ब्रांड कहीं न कहीं अपने यूजर्स के लिए एक रेसिंग जोश भी पैदा करती है।
इस मौके पर बोलते हुए , यामाहा मोटर इंडिया समूह के अध्यक्ष श्री ईशिन चिहाना ने कहा, “भारत में, ‘द कॉल ऑफ द ब्लू’ ब्रांड अभियान ने यामाहा को एक मजबूत रेसिंग विरासत के साथ एक प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।” और इस अभियान का उद्देश्य भारतीय युवाओं के अंदर स्वामित्व की आकांक्षा और गर्व की भावना को पैदा करना है। आपको बता दें कि इस नई केम्पेन के अंर्तगत फिल्म ‘द कॉल ऑफ द ब्लू’ संस्करण 3.0 को भी जारी किया गया है, इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को यामाहा के स्वामित्व के स्तर से परिचित कराया जाएगा।
और पढ़िए – 2022 BMW R 1250 RT: नए अवतार में लॉन्च हुआ BMW का ये दमदार मॉडल, जानें कीमत और फीचर्स
देश भर में यामाहा मोटर कंपनी के 80 से अधिक ब्लू Square शोरूम और 1,800 से अधिक कोंटेक्ट्स पाइंट्स हैं और कंपनी ने अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए ग्राहकों के बीच एक समंवय बना रखा है। कंपनी ने इस अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए एक ऑनलाइन प्रतियोगिता #MyCalloftheBlue को भी अनाउंस किया है। और जो भी टॉप 4 विजेता होंगे उन्हें एक exciting trip पर जाने भी मौका दिया जाएगा
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines