Yamaha FZ-X Hybrid: यामाहा ने भारत में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपनी FZ-X Hybrid बाइक को अब नए फीचर के साथ पेश किया है । 2025 FZ-X बाइक में हाइब्रिड इंजन टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है और अब इसमें नया TFT मीटर लगा दिया है जो Turn-By-Turn (TBT) नेविगेशन सिस्टम से लैस है। कंपनी के मुताबिक इस फीचर की मदद से राइडर को इस बाइक को चलाते हुए ज्यादा सहूलियत मिलेगी। नेविगेशन इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। आइये जानते हैं और क्या कुछ खास इसमें देखने को मिलने वाला है।
कीमत और फीचर्स
2025 FZ-X बाइक में मैट टाइटन कलर देखने को मिलेगा। यह एक आरामदायक बाइक है जो सिटी और हाईवे पर बेहतर प्रदर्शन करती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,49,990 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत में इस बाइक में कौन-कौन से फीचर्स मिल हैं।
इंजन और पावर
यामाहा FZ-X में 150cc का इंजन (Air cooled, 4-stroke, SOHC, 2-valve) लगा है जो 12.4PS की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन E20 Compatible है, जो प्रदूषण नहीं करता और साथ ही बेहतर परफॉरमेंस भी ऑफर करता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। सेफ्टी के लिए इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी। इसमें लगा फुली स्पीडोमीटर कई फीचर्स से लैस है। यह शार्प है और इसे रीड करना आसान है।
इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिंगल और सिंगल चैनल ABS की सुविधा दी जा रही है। इसकी सेट को इस तरह डिजाइन की गई है ताकि राइडर को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो।सीट के सॉफ्ट होने की वजह से लंबी राइड का मजा बढ़ जाता है। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड हंटर से होगा। देखना होगा ग्राहकों को यह बाइक कितना पसंद आएगी।
यह भी पढ़ें: MG M9 Review: बिजनेस क्लास वाला अल्ट्रा कम्फर्ट, हाई टेक फीचर्स, ऐसी है नई M9 की परफॉरमेंस
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines