Yamaha Bikes: यामाहा की बाइक अपने अलग स्टाइल और धांसू इंजन पावरट्रेन के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में मार्केट में कंपनी की 150 सीसी इंजन सेगमेंट में एक बाइक है Yamaha FZ X. यह बाइक 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इस बाइक का कुल वजन 139 kg का है और इसमें लॉन्ग रूट के लिए 10 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।
सिटी और खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस
बाइक की सीट हाइट 810 mm है। यह सिटी और खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है। बाइक में 149 cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है। इसकी मोटर 7,250 rpm पर 12.2 bhp की पावर जेनरेट करती है। बाइक का इंजन 13. (www.onecrazyhouse.com) 3Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। बाइक का बाजार में 1 वेरिएंट और 1 ही कलर मिलता है।
बाइक में मिलेगी आरामदायक राइड
बाइक में आरामदायक राइड देने के लिए करीब 41 मिमी टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और सात-स्टेप प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन हैं। इसके दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। बाइक को लेने के लिए हमें शुरूआती कीमत 1,57,337 लाख रुपये एक्स शोरूम खर्च करने होंगे। वेबसाइट bikewale के अनुसार 7,867 की डाउन पेमेंट देकर बाइक को 5,335 प्रति माह किस्त पर खरीदा जा सकता है। इसके लिए खरीदने वाले को 36 महीने के लिए 9.5 फीसदी ब्याज दर से किस्त भरनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट के आधार पर इस किस्त व लोन अवधि में बदलाव किया जा सकता है।
Yamaha FZ X नियो-रेट्रो डिज़ाइन
Yamaha FZ X नियो-रेट्रो डिज़ाइन दिया गया है जो यामाहा XSR मोटरसाइकिल से प्रेरित है। इसमें गोल हेडलाइट, लंबा-सेट हैंडलबार, इंजन काउल, स्टेप-अप सीट सिंगल-चैनल ABS और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फंक्शन मिलते हैं। इसमें ब्लूटूथ, यामाहा वाई-कनेक्ट, स्मार्टफोन एप्लिकेशन, ईंधन की खपत, रखरखाव की सिफारिश, लास्ट पार्क किए गए स्थान, खराबी अलर्ट बताने के फीचर्स हैं।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines