Yamaha Fascino 125: इंडियन टू व्हीलर बाजार में सस्ते स्कूटरों की काफी मांग है। इस सेगमेंट में दो स्मार्ट स्कूटर हैं यामाहा का Fascino 125 और हीरो का Destini 125 Xtec.दोनों स्कूटरों में 125 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह न्यू जनरेशन स्कूटर हैं, जिनमें राइडर की सेफ्टी के लिए दमदार फीचर दिए गए हैं। इनका ग्राउंड क्लीयरेंस जबरदस्त है, जिससे यह खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देते हैं।
Yamaha Fascino 125
इस स्कूटर का कुल वजन 99 kg है। इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। स्कूटर शुरुआती कीमत 81975 हजार रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आता है। इस फ्यूचरिस्टिक स्कूटर में 14 डैशिंग कलर ऑप्शन मिलते हैं। Yamaha Fascino 125 में 6 वेरिएंट अवेलेबल हैं। स्कूटर में 125cc का BS6 इंजन है। यह स्कूटर 8.04 bhp की पावर और 10.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर में 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक के साथ एडिशन सुरक्षा के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में दोनों पहियों को नियंत्रित करने में मदद करता है।
Hero Destini 125 Xtec
यह धांसू स्कूटर 2 वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन में आता है। स्कूटर शुरुआती कीमत 81101 हजार एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। हीरो के इस स्कूटर में 125 cc का पावरफुल इंजन है। यह सिंगल सिलेंडर इंजन हाई पावर जेनरेट करता है। स्कूटर में 9 bhp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। स्कूटर में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एलईडी लाइट्स मिलती हैं।इसमें 10 इंच के टायर मिलते हैं। Hero Destini 125 Xtec स्कूटर में सीवीटी गियरबॉक्स दिए गए हैं। स्कूटर में फ्रंट में टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और रियर में स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक सस्पेंशन मिलते हैं। यह हाई स्पीड स्कूटर है। इसमें आरामदायक सिंगल सीट मिलती है।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines