Yamaha Fascino 125 Launched: यामाहा ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Fascino 125 Fi Hybrid को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने इसके डिजाइन में बदलाव करते हुए इसे और ज्यादा स्टाइलिश और सिटी यूज के लिए बेहतर बनाने की कोशिश की है. खास बात यह है कि इसकी कीमत अब भी बजट में रखी गई है, जिससे यह शहरी ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आती है.
नया डिजाइन, अट्रैक्टिव लुक
इस अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव स्कूटर के रियर डिजाइन में देखने को मिलता है. यामाहा ने इसके पीछे के हिस्से को ज्यादा कॉम्पैक्ट और स्लिम बनाया है, जिससे यह पहले से ज्यादा हल्का और फुर्तीला नजर आता है. नया V-शेप टेल लैंप, बदले हुए इंडिकेटर्स और अपडेटेड बॉडी पैनल इसे फ्रेश और मॉडर्न लुक देते हैं.
शहर में चलाने के लिए बेहतर
नए डिजाइन का मकसद सिर्फ लुक्स बेहतर करना ही नहीं, बल्कि सिटी राइडिंग को आसान बनाना भी है. हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन होने की वजह से ट्रैफिक में इसे हैंडल करना पहले से ज्यादा आसान हो जाता है. कंपनी ने इसमें नए डीकल्स भी जोड़े हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
Fascino 125 Fi Hybrid में पहले जैसा ही 125cc ब्लू कोर हाइब्रिड इंजन मिलता है. इसमें Smart Motor Generator (SMG) सिस्टम दिया गया है, जो साइलेंट स्टार्ट, स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम और पावर असिस्ट जैसे फीचर्स देता है. इससे स्कूटर की माइलेज और शुरुआती पिकअप दोनों बेहतर होते हैं.
ये भी पढ़ें-1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने खरीदा यह हेलमेट, कीमत 1000 से भी कम, क्या है खास
फीचर्स में भी नहीं है कमी
इस स्कूटर में कई जरूरी और उपयोगी फीचर्स मिलते हैं. इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और 21 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है. इसके अलावा यह E20 फ्यूल के साथ भी चल सकता है, जो इसे भविष्य के लिए तैयार बनाता है.
टॉप वेरिएंट में स्मार्ट टेक्नोलॉजी
Fascino S वेरिएंट में कलर TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और Answer Back जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह फीचर्स इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं.
वेरिएंट, कलर और कीमत
| वेरिएंट | कलर ऑप्शन्स | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| Fascino S | Matte Grey, Matte Black | 95,200 रुपये |
| Fascino Disc | Cool Blue Metallic, Metallic Light Green, Dark Matte Blue | 88,000 रुपये |
| Fascino Drum | Vivid Red, Metallic Black, Metallic White | 76,500 रुपये |
नई Fascino 125 Fi Hybrid की कीमत 76,500 से शुरू होकर 95,200 (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इस कीमत पर यह स्कूटर स्टाइल, फीचर्स और माइलेज का अच्छा कॉम्बो पेश करता है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है.
ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल महंगा! अपनी कार में लगवाए CNG किट, जानें कन्वर्ट करने के नियम और कितना आएगा खर्च
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines